Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में घने कोहरे से ट्रेन-फ्लाइट लाचार, विजिबिलिटी शून्य, कड़ाके की ठंड से हालत खस्ता

Delhi Fog Alert: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है। दिल्ली-NCR में आज (4 जनवरी 2024) तड़के सुबह से ही पूरे इलाके में घने कोहरे की चादर छाई हुई है। इसकी वजह से 400 फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर रही हैं। वहीं 75 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं

अपडेटेड Jan 04, 2025 पर 10:32 AM
Delhi Fog Alert: मौसम विभाग ने दिल्ली में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच घने कोहरे की चादर से पूरी राजधानी ढकी हुई है। दिल्ली वासी कोहरा और कड़ाके की ठंड की मार झेल रहे हैं। भीषण कोहरे की वजह से विजिबिलिटी शून्य हो गई है। ऐसे में सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं। करीब 400 से ज्यादा फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर रहे हैं। वहीं 75 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कुदरत की ऐसी मार पड़ी है कि सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। ऐसा लग रहा कि कुदरत ने कर्फ्यू लगा दिया है। इधर मौसम विभाग ने घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग (IMD) ने आज (4 जनवरी 2024) सुबह करीब 5.30 बजे दिल्ली में 10.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कल इस समय शहर का तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस था। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है। जिससे लोगों को सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है।

सैकड़ों फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर रही हैं


सुबह से ही घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों पर असर पड़ा है। इंडिगो ने अस्थायी रूप से प्रस्थान और आगमन रोक लगा दिया है। एयरलाइन ने यह भी कहा कि फ्लाइट्स की आवाजाही फिर से शुरू होने के बाद भी हवाई क्षेत्र में भीड़ भाड़ के कारण उड़ानों में देरी हो सकती है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 12.05 बजे एक पोस्ट में कहा कि घने कोहरे के कारण एयरपोर्ट पर उड़ानों का ऑपरेशन प्रभावित हुआ है। यात्रियों से अनुरोध है कि संबंधित एयरलाइन कंपनी के संपर्क में रहें। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की असुविधा के लिए खेद है। बता दें कि IGI एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी शून्‍य हो गई है। इस वजह से एक दो नहीं बलिक 507 फ्लइट्स प्रभावित हुईं हैं।

दिल्‍ली के कुछ इलाकों में विजिबिलिटी जीरो

राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के कुछ इलाकों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटकर शून्य हो गई। ट्रांसपोर्ट पर इसका असर सबसे ज्यादा पड़ा है। दर्जनों की संख्‍या में ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंचीं और रवाना हुईं।

Delhi Air Pollution: दिल्ली में फिर बढ़ा वायु प्रदूषण, लगाई गईं GRAP-3 की पाबंदियां

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।