दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच घने कोहरे की चादर से पूरी राजधानी ढकी हुई है। दिल्ली वासी कोहरा और कड़ाके की ठंड की मार झेल रहे हैं। भीषण कोहरे की वजह से विजिबिलिटी शून्य हो गई है। ऐसे में सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं। करीब 400 से ज्यादा फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर रहे हैं। वहीं 75 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कुदरत की ऐसी मार पड़ी है कि सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। ऐसा लग रहा कि कुदरत ने कर्फ्यू लगा दिया है। इधर मौसम विभाग ने घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
