Get App

Delhi Weather Update: दिल्ली में बारिश के आसार, बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, AQI बेहद खराब

Delhi Weather Update: देश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली में आज हल्की बारिश और बादल छाए रहने का अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही हवा की गुणवत्ता बेहद खराब दर्ज की गई है। वहीं उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी की वजह से चारों तरफ बर्फ की मोटी चादर जम गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 26, 2024 पर 8:55 AM
Delhi Weather Update: दिल्ली में बारिश के आसार, बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, AQI बेहद खराब
Delhi Weather Update: पूरे देश में ठंड का टॉर्चर जारी है। पारा लगातार गिर रहा है। कई राज्यों में बर्फबारी हो रही है।

पूरे उत्तर भारत में अब कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में धुंध और कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज से अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। साथ ही मौसम विभाग ने बढ़ती ठंड के बीच लोगों के लिए सतर्क रहने को लेकर चेतावनी जारी की है। साल के आखिरी तक कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज (26 दिसंबर 2024) शाम को हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में आज 26 दिसंबर को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

बुधवार तक दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह मौसम के औसत से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं दिल्ली वालों के लिए एयर क्वालिटी सिर दर्द बनी हुई है।

घना कोहरा छाए रहने का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबकि, राष्ट्रीय राजधानी में 26 और 28 दिसंबर को देर रात और सुबह घना कोहरा छाए रहने का भी अनुमान लगाया है। क्रिसमस के दिन भी दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में रही थी। दिल्ली का 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 336 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार दूसरे दिन भी 'बहुत खराब' श्रेणी में रही। इससे पहले यह 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज की गई थी। बता दें कि AQI 301 से 400 के बीच हो तो ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच AQI होने पर ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। वायु प्रदूषण से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें