बीमार पत्नी की देखभाल के लिए पति ने छोड़ी सरकारी नौकरी, विदाई कार्यक्रम में ही बीवी की हो गई मौत, VIDEO

राजस्थान के कोटा से एक दुखट घटना सामने आई है, जहां एक सरकारी कर्मचारी ने अपनी बीमार पत्नी की देखभाल के लिए समय से पहले रिटायरमेंट लिया, लेकिन विदाई समारोह के दौरान ही उनकी पत्नी का निधन हो गया। इस पूरे वाकये को विचलित करने वाला एक वीडियो भी सामने आया है

अपडेटेड Dec 25, 2024 पर 9:59 PM
Story continues below Advertisement
महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

राजस्थान के कोटा से एक दुखट घटना सामने आई है, जहां एक सरकारी कर्मचारी ने अपनी बीमार पत्नी की देखभाल के लिए समय से पहले रिटायरमेंट लिया, लेकिन विदाई समारोह के दौरान ही उनकी पत्नी का निधन हो गया। इस पूरे वाकये को विचलित करने वाला एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक सरकारी कर्मचारी का विदाई समारोह कार्यक्रम चल रहा है। सभी ओर मुस्कुराते चेहरे दिखाई दे रहे थे। पति-पत्नी दोनों को माला पहनाई गई थी और सामने रखी मेज को गुलाब की पंखुड़ियों से सजाया गया था। लेकिन वहां मौजूद किसी को भी नहीं पता था कि ये खुशनुमा पल पत्नी की मौत के साथ ही दुखद हो जाएंगे।

सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन में काम करने वाले मैनेजर, देवेंद्र सैंडल ने की पत्नी टीना को दिल से जुड़ी बीमारी थी। उन्होंने अपनी पत्नी की देखभाल करने के लिए समय से तीन साल पहले ही रिटायरमेंट लेने का फैसला किया था।

उनकी रिटायरमेंट पर ऑफिस की कमर्चारियों की ओर से फेयरवेल पार्टी रखी गई थी। जब लोग पार्टी मना रहे थे, तभी टीना ने अपनी पति से कहा, “मुझे चक्कर आ रहे हैं”। पति ने उन्हें कुर्सी पर बैठाया और उनकी पीठ पर मालिश की। पति और आस-पास के अन्य लोगों को वीडियो में यह कहते हुए सुना जा रहा था, “पानी ला देना, पानी लाओ”।


महिला टेबल पर मुंह के बल गिरी, मौत

जब महिला को कोई कैमरे के सामने मुस्कुराने के लिए कहता है तो वह कांपते हुई हिलती है। वह मुस्कुराती हैं, लेकिन फिर गुलाब की पंखुड़ियों से भरी सफेद टेबल पर मुंह के बल गिर जाती है।

पति ने उन्हें सहारा देने की कोशिश की, लेकिन वह बेहोश हो गई, जिसके बाद पानी के लिए पुकार लगाई गई। वहां मौजूद लोगों ने चिल्लाते हुए कहा, "चक्कर आ रहे हैं, पानी पिलाओ।" जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह कुछ समय से बीमार चल रही थी, जिसके कारण उसके पति ने समय से पहले ही रिटायरमेंट लेने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें- Kyrgyzstan Plane Crash Video: हवा में लहराता हुआ विमान धरती से टकरा कर बना आग का गोला, हो गए दो टुकड़े

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।