देश की राजधानी दिल्ली में तीन दिन से तेज धूप के बाद अब मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम अब पूरी तरह से करवट बदलने के मूड में हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिल्ली में आज (22 जनवरी 2025) और कल (23 जनवरी 2025) को बारिश हो सकती है। इसकी वजह से दिल्ली में सर्दी और ज्यादा बढ़ने की आशंका जताई गई है। अधिकतम तापमान एक बार फिर 20 डिग्री से नीचे सिमट जाएगा। वहीं बुधवार को दिल्ली में कोहरा छाया रहा। जिससे सुबह की ट्रेनें और फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। हालांकि दिल्ली में तापमान सामान्य से ज्यादा होने की वजह से ज्यादातर ट्रेनें समय पर चल रही हैं।