सोशल मीडिया पर काफी हैरान करने वाली वीडियो सामने आई है। इस वीडियो ने लोगों का दिल दहला कर रख दिया है। ऑनलाइन वायरल हो रही इस वीडियो में दिल्ली की एक महिला एक रिक्शा चालक को गलत तरीके से छू रही है। दोनों सड़क के बीचों बीच रुके हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में महिला गलत तरीके से रिक्शा चालक को यहां-वहां आपत्तिजनक जगहों पर छू रही है। कार के अंदर बैठे कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और इसे रेडिट पर अपलोड भी कर दिया।
रिक्शा चालक के कंधे पर सिर रखते हुए आई नजर
वीडियो में महिला रिक्शा चालक के कंधे पर सिर रखते हुए नजर आ रही है। साथ ही वो रिक्शा चालक के प्राइवेट पार्ट्स को भी छू रही है। वहीं रिक्शा चालक सकपका के रिक्शा के बगल में खड़ा होकर कुछ भी कह नहीं पा रहा है। वहीं दोनों में किसी चीज को लेकर बातचीत भी होती दिखाई दे रही है। वीडियो में ये साफ नहीं हो पा रहा है कि दोनों क्या बात कर रहे हैं। वीडियो को थोड़ी दूर से रिकॉर्ड किया गया है।
सोशल मीडिया पर बना चर्चा का केंद्र