Get App

दिल्ली की केजरीवाल सरकार का इवी मालिकों के लिए बड़ा ऐलान, 27 जून से शुरू होने जा रहे हैं 140 नए चार्जिंग प्वाइंट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में चार्जिंग पॉइंट्स का शुभारंभ करने जा रहे हैं। 27 जून यानी मंगलवार को दिल्ली में 140 नए चार्जिंग प्वाइंट को ऑपरेशनल कर दिया जाएगा। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में 48 बैटरी स्वैपिंग की सुविधाएं भी शुरू की जा रही हैं। आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में ही भारत का सबसे बड़ा 4500 पब्लिक चार्जिंग प्वाइंट का नेटवर्क है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jun 26, 2023 पर 9:53 PM
दिल्ली की केजरीवाल सरकार का इवी मालिकों के लिए बड़ा ऐलान, 27 जून से शुरू होने जा रहे हैं 140 नए चार्जिंग प्वाइंट
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में चार्जिंग पॉइंट्स का शुभारंभ करने जा रहे हैं। 27 जून यानी मंगलवार को दिल्ली में 140 नए चार्जिंग प्वाइंट को ऑपरेशनल कर दिया जाएगा

अगर आप देश की राजधानी दिल्ली के निवासी हैं और आपके पास इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vehicle) है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के मालिकों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में चार्जिंग पॉइंट्स का शुभारंभ करने जा रहे हैं। 27 जून यानी मंगलवार को दिल्ली में 140 नए चार्जिंग प्वाइंट को ऑपरेशनल कर दिया जाएगा। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में 48 बैटरी स्वैपिंग की सुविधाएं भी शुरू की जा रही हैं। आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में ही भारत का सबसे बड़ा 4500 पब्लिक चार्जिंग प्वाइंट का नेटवर्क है।

दिल्ली में है सबसे सस्ती चार्जिंग

आपको बता दें कि दिल्ली में सबसे सस्ती चार्जिंग है। दिल्ली में पब्लिक चार्जिंग की कीमत केवल तीन रूपये प्रति यूनिट है। राजधानी दिल्ली में केवल तीन रूपये खर्च करके आप पब्लिक चार्जिंग प्वाइंट पर अपने वाहन को चार्ज कर सकते हैं। दिल्ली के 42 अलग अलग स्थानों पर आप अपने इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज कर सकते हैं। वहीं इस वक्त दिल्ली में 62 बैटरी स्वैपिंग की सर्विसेज मौजूद हैं। मौजूदा वक्त में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज भी काफी तेजी से बढ़ रहा है। इसे ही देखते हुए ज्यादा चार्जिंग प्वाइंट की जरूरत भी महसूस की जा रही थी।

'हां, मैंने ही सिद्धू मूसे वाला की हत्या करवाई' गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने बताया- सलमान खान हैं उसका अगला टारगेट

2025 तक दिल्ली में बनाए जाएंगे 18 हजार चार्जिंग स्टेशन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें