Devika Bulchandani : वैश्विक एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन एजेंसी ओगिल्वी (Ogilvy) ने भारत में जन्मी देविका बुलचंदानी को अपना ग्लोबल चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त किया है। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि अभी तक ग्लोबल प्रेसिडेंट और सीईओ (Ogilvy North America) के रूप में सेवाएं दे रहीं बुलचंदानी, एंडी मेन की जगह ले रही हैं जो ग्लोबल सीईओ के रूप में इस्तीफा दे रहे हैं और इस साल के अंत तक वह सीनियर एडवाइजर के रूप में सेवाएं देते रहेंगे।
