धोनी और ट्रंप ने एक साथ उठाया गोल्फ खेलने का लुत्फ, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है फोटो

धोनी और ट्रंप ने साथ में एक फोटो भी पोस्ट की। फोटो में ट्रंप एक लाल टोपी पहने हुए नजर आ रहे थे। उनकी टोपी पर MAGA यानी 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' लिखा हुआ था। इसी नारे से ट्रंप अमेरिका में खासे फेमस भी हुए थे। दुबई के बिजनेस मैन हितेश सांघवी ने धोनी और ट्रंप की फोटो खींचते हुए इंस्टाग्राम पर उनको टौग करते हुए एक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने अपनी मेजबानी करने के लिए ट्रंप का धन्यवाद भी कहा

अपडेटेड Sep 08, 2023 पर 4:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) पूर्व अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते हुए दिखाई दिए

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) पूर्व अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते हुए दिखाई दिए। धोनी का गोल्फ खेलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है। वीडियो में धोनी डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ कोर्स पर दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों ने अपनी एक तस्वीर को भी पोस्ट किया।

धोनी ने ट्रंप के साथ लिया गोल्फ खेलने का लुत्फ

धोनी और ट्रंप ने साथ में एक फोटो भी पोस्ट की। फोटो में ट्रंप एक लाल टोपी पहने हुए नजर आ रहे थे। उनकी टोपी पर 'MAGA' यानी 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' लिखा हुआ था। इसी नारे से ट्रंप अमेरिका में खासे फेमस भी हुए थे। दुबई के बिजनेस मैन हितेश सांघवी ने धोनी और ट्रंप की फोटो खींचते हुए इंस्टाग्राम पर उनको टैग करते हुए एक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने अपनी मेजबानी करने के लिए ट्रंप का धन्यवाद भी कहा।

Chennai Super Kings: एन श्रीनिवासन और उनकी बेटी रुपा की 'चेन्नई सुपर किंग्स' के प्रमोटर के तौर पर हुई वापसी


सोशल मीडिया यूजर्स ने धोनी को बताया भगवान

अब धोनी और ट्रंप की तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब जम कर कमेंट भी कर रहे हैं। धोनी के एक फैन ने उनको भगवान तक कह डाला। धोनी के फौन ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा कि थाला भगवान हैं। बता दें कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप गोल्फ खेलने के शौकीन हैं। गोल्फ खेलना उनके डेली रूटीन का हिस्सा भी है। वे अपने वीकेंड का ज्यादातर टाइम भी गोल्स कोर्स पर ही बिताते हैं। जुलाई 2018 में ट्रंप ने कहा था कि गोल्फ उनकी एक्सरसाइज का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा था कि वे कोर्स पर चलने की बजाय गोल्फ कार्ट लेना पसंद करते हैं। ट्रंप के पास अमेरिका और बाहरी देशों में भी कई सारे गोल्फ कोर्स हैं। वहीं एमएस धोनी को स्पैनियार्ड कार्लोस अल्कराज और अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच यूएस ओपन 2023 क्वार्टर फाइनल मैच में भी देखा गया था। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी अल्काराज ने बुधवार को ज्वेरेव को 6-3, 6-2, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।