Get App

धोनी और ट्रंप ने एक साथ उठाया गोल्फ खेलने का लुत्फ, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है फोटो

धोनी और ट्रंप ने साथ में एक फोटो भी पोस्ट की। फोटो में ट्रंप एक लाल टोपी पहने हुए नजर आ रहे थे। उनकी टोपी पर MAGA यानी 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' लिखा हुआ था। इसी नारे से ट्रंप अमेरिका में खासे फेमस भी हुए थे। दुबई के बिजनेस मैन हितेश सांघवी ने धोनी और ट्रंप की फोटो खींचते हुए इंस्टाग्राम पर उनको टौग करते हुए एक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने अपनी मेजबानी करने के लिए ट्रंप का धन्यवाद भी कहा

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Sep 08, 2023 पर 4:34 PM
धोनी और ट्रंप ने एक साथ उठाया गोल्फ खेलने का लुत्फ, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है फोटो
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) पूर्व अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते हुए दिखाई दिए

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) पूर्व अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते हुए दिखाई दिए। धोनी का गोल्फ खेलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है। वीडियो में धोनी डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ कोर्स पर दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों ने अपनी एक तस्वीर को भी पोस्ट किया।

धोनी ने ट्रंप के साथ लिया गोल्फ खेलने का लुत्फ

धोनी और ट्रंप ने साथ में एक फोटो भी पोस्ट की। फोटो में ट्रंप एक लाल टोपी पहने हुए नजर आ रहे थे। उनकी टोपी पर 'MAGA' यानी 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' लिखा हुआ था। इसी नारे से ट्रंप अमेरिका में खासे फेमस भी हुए थे। दुबई के बिजनेस मैन हितेश सांघवी ने धोनी और ट्रंप की फोटो खींचते हुए इंस्टाग्राम पर उनको टैग करते हुए एक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने अपनी मेजबानी करने के लिए ट्रंप का धन्यवाद भी कहा।

Chennai Super Kings: एन श्रीनिवासन और उनकी बेटी रुपा की 'चेन्नई सुपर किंग्स' के प्रमोटर के तौर पर हुई वापसी

सोशल मीडिया यूजर्स ने धोनी को बताया भगवान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें