Diabetes और Cholesterol के पक्के दुश्मन हैं ये पत्ते, रोज करें सेवन, होंगे गजब के फायदे

Diabetes and Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज को मौजूदा समय में गंभीर बीमारियों में गिनती होती है। इन बीमारियों से इंसान की जान भी जा सकती है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे पत्तियों के बारे में बता रहे हैं। जिनका सेवन करते ही कई बीमारियों की छुट्टी हो जाएगी। तुल्सी के पत्ते, करी पत्ता, नीम की पत्तियां, सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी गई हैं

अपडेटेड Mar 02, 2023 पर 3:52 PM
नीम की पत्तियों में औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसके पत्ते, छाल, लड़की से लेकर फलों का सेवन कई बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है।

Diabetes and Cholesterol: आज कल की इस भाग दौड़ बरी जिंदगी बिगड़ती लाइफ स्टाइल से शरीर बीमारियो का घर बनता जा रहा है। दुनिया भर में लाखों लोग हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से पीड़ित हैं। ये कुच बीमारियां हैं। जिनसे बहुत से लोग पीड़ित है। आम तौर पर कई बार हमें इन बड़ी बीमारियों को कंट्रोल करने के आसान तरीकों के बारे में पता नहीं होता है। जिससे दवाओं पर निर्भर हो जाते हैं। ऐसे में आप इन्हे कुछ घरेलू उपाय के जरिए ठीक कर सकते हैं। डायबिटीज के लिए डाइट (Diet For Diabetes) और नॉर्मल ब्लड प्रेशर के लिए खानपान (Food For Normal Blood Pressure) को बैलेंस और हेल्दी बनाए रखना बेहद जरूरी है।

हम आपको यहां कुछ ऐसी पत्तियों के बारे में बता रहे हैं। जिनके सेवन से आप कई गंभीर बीमारियों की घर बैठे छुट्टी कर सकते हैं। इससे ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियां भी जड़ से खत्म हो सकती हैं।

तुलसी के पत्ते


तुलसी को जड़ी-बूटियों की रानी कहा जाता है। यह हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाती है। कई स्टडी से पता चला है कि तुलसी के पत्तों को खाली पेट खाने से टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों में ब्लड शुगर लेवल कम होता है। तुलसी की पत्तियों को रोजाना सुबह धोकर निगल जाना है। इसके अलावा तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर चाय या काढ़ा भी तैयार कर सकते हैं। तुलसी की पत्तियों को पानी में 2-3 मिनट के उबाल लें और इसे कुछ देर के लिए ढक दें। एक कप में छानकर पी लें। इसके अलावा तुलसी की पत्तियों को कुछ देर भिगो कर रख दें और रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह उठकर खाली पेट इस पानी को पी लेने से पेट से संबंधित कई बीमारियां काबू में आ जाती है।

होली के लिए कहीं आप तो नहीं खरीद रहे हैं नकली ड्राई फ्रूट्स, खुद इन तरीकों से करें असली की पहचान

पुदीना के पत्ते

गर्मी के मौसम में पुदीने के पत्तों का इस्तेमाल खूब किया जाता है। गन्ने का रस, नींबू पानी और जलजीरा में मिलाकर पीने से स्वाद बेहतर हो जाता है। इससे बॉडी की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। ये बॉडी डिटॉक्स करके शरीर को फायदा पहुंचाता है। इसके साथ ही ये डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है।

नीम की पत्तियां

नीम की पत्तियों में औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसके पत्ते, छाल, लड़की से लेकर फलों का सेवन कई बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है। ये पत्तियां एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीफंगल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होती हैं। इससे एलडीएल और हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है।

करी पत्ता

करी पत्ता का इस्तेमाल भोजन बनाने में किया जाता है। इन पत्तों में एंटीबैक्टीरिल और एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टीज पाई जाती है। यही वजह है कि ये डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल के खिलाफ असरदार तरीके से काम करती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।