Get App

Diabetes: जादू की तरह काम करती है जौ की घास, ब्लड शुगर होगा फौरन कंट्रोल

Diabetes: जौ की घास सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी गई है। इससे ब्लड शुगर फौरन कंट्रोल होता है। इतना ही नहीं इससे लिवर की गंदगी भी साफ करने में मदद मिलती है। जौ की घास या पाउडर दोनों तरीकों से इसका सेवन किया जा सकता है। इस घास में नेचुरल क्लोरोफिल होता है। जिससे शरीर की गंदगी को बाहर निकालने मे मदद मिलती है

Jitendra Singhअपडेटेड Jul 02, 2023 पर 1:34 PM
Diabetes: जादू की तरह काम करती है जौ की घास, ब्लड शुगर होगा फौरन कंट्रोल
Diabetes: जौ की घास का जूस खाली पेट पीने से कई फायदे मिलते हैं

Diabetes: डायबिटीज के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, जो ज़िंदगीभर साथ में रहती है। इस बीमारी से पीड़ित होने पर मरीजों को अपने खानपान पर खासतौर से ध्यान देने की जरूरत है। लापरवाही बरतने पर कई अन्य बीमारियां दस्तक देती हैं। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को सही दिनचर्या, उचित खानपान और रोजाना वर्कआउट करना चाहिए। साथ ही चीनी से परहेज करना चाहिए। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो जौ घास (Barley grass) का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

बता दें कि जौ घास (Barley grass) सिर्फ घास नहीं है। यह सुपरफूड है। जिसमें इम्यून सिस्टम मजबूत करने से लेकर वजन घटाने और ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने तक की ताकत है। इसका इस्तेमाल जूस और पाउडर के रूप में किया जाता है।

जौ घास में है पोषक तत्वों का भंडार

जौ एक प्रकार का अनाज है। जिसे दुनिया भर में चौथी सबसे महत्वपूर्ण अनाज की फसल माना जाता है। इस पर हरे रंग की पत्तियां आती हैं। जिनका जूस और पाउडर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इन हरे पत्तों में पोषक तत्व भरे होते हैं। यह फाइबर, विटामिन A, विटामिन K, पॉलीफेनोल्स, फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सिडेंट का बढ़िया स्रोत है। ये सभी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। अगर आप नींद नहीं आने की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको जौ के पाउडर का इस्तेमाल करना चाहिए। यह GABA, Ca, K और ट्रिप्टोफैन का बढ़िया स्रोत है। इससे बढ़िया नींद आती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें