Diabetes: धनिया पत्ती सेहत के लिए है रामबाण, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल भागेगा दूर

Diabetes: किसी भी डिश की महक और स्वाद बढ़ाने के लिए धनिया की पत्ती का इस्तेमाल किया जाता है। लोग सब्जी, दाल और सलाद में औमतौर पर धनिया का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इस धनिया पत्ती में सेहत के कई राज छिपे हुए हैं। इससे डायबिटीज, बैड कोलेस्ट्रॉल को दूर भगाने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं इससे इम्यूनिटी में भी इजाफा होता है

अपडेटेड Jul 01, 2023 पर 10:30 AM
Diabetes: छोटी सी दिखने वाली धनिया पत्ती किसी औषधि से कम नहीं है

Diabetes: देश में डायबिटीज की समस्या आम होती जा रही है। दुनिया भर में इसके मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। बुजुर्ग ही नहीं अब तो युवा भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसका मुख्य कारण खराब लाइफस्टाइल और खानपान पर ध्यान न देना है। हालांकि इसके जेनटिक कारण भी हो सकते हैं। ऐसे में आप धनिया पत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सिर्फ सब्जी में स्वाद बढ़ाने भर के लिए नहीं है। यह छोटी सी दिखने वाली धनिया पत्ती में औषधीय गुणों का खजाना छिपा हुआ है। इसका सेवन कर कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं।

धनिया में फ्लेवोनोइड, पॉलीफेनोल, बी-कैरोटीनोइड, आयरन, कैल्शियम, मिनरल्स, फाइबर, मैग्नीशियम के साथ-साथ विटामिन A, K और C पाए जाते हैं। आयुर्वेद में भी इसके औषधीय गुण बताए गए हैं। स्टडीज के मुताब‍िक, धनिए के बीज और पत्तियां एंटी-इन्फ्लेमेटरी और जीवाणुरोधी होते हैं। तो आइए जानते हैं कि धनिया किन किन बीमारियों में मददगार साबित हो सकती है।

धनिया से ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल


डायबिटीक लोगों के लिए धनिया पत्ती या इसके बीज काफी फायदेमंद होते हैं। कोलेस्ट्रॉल और फैट के लेवल को कम करने में मदद करता है। इसके बीज में मौजूद फ्लेवोनोइड, पॉलीफेनोल, बी-कैरोटीनोइड जैसे कंपाउंड खून में एंटी-हाइपरग्लाइकेमिक, इंसुलिन डिस्चार्जिंग और इंसुलिन प्रोडयूस करते हैं। जिससे आपके ब्‍लड ग्लूकोज के लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। डायबिटीज रोगी 10 ग्राम साबुत धनिया लें। इसे 2 लीटर पानी में भिगोकर रातभर ढंककर रख दें। सुबह इसे छानकर खाली पेट पिएं। वहीं सब्जी में भी धनिया पत्ती का इस्तेमाल करते हैं। यह सब्जी भी काफी फायदेमंद होती है।

डायबिटीज से पीड़ित लोगों के पैरों में अक्सर होती है जलन, जानिए कारण और उपाय

मुंह के छालों में आराम मिलता है

मुंह में छाले होना एक आम समस्‍या है। इस समस्‍या से नि‍जात पाने के लिए 1 चम्मच धनिया पाउडर लेकर उसे 250 मिलीलीटर पानी में अच्छी तरह मिला लें। फिर इस पानी को छान लें। दिन में 2-3 बार इस पानी से कुल्ला करें।

इम्यूनिटी करें बूस्ट

धनिया पत्ती में विटामिन A, विटामिन C, विटामिन K समेत कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। धनिया पत्ती के सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। जिससे आप कई इंफेक्शन और रोगों से बचे रह सकते हैं। इतना ही नहीं धनिया के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। सब्जी या सलाद में नियमित तौर पर इसका सेवन करने से बॉडी में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।

एनीमिया से दिलाए राहत

धनिया आपके शरीर में खून को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसके सेवन से एनीमिया में फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके साथ ही इसके सेवन से कैंसर में भी बचाव होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।