Diabetes: डायबिटीज के मरीज आमतौर पर परेशान रहते हैं कि क्या खाएं और क्या नहीं? इसकी वजह ये है कि एक गलत चीज खाने से ब्लड शुगर फौरन बढ़ सकता है। लेकिन कुछ फल ऐसे भी हैं, जिन्हें आप आराम से खाकर डायबिटीज से पीछा भी छुड़ा सकते हैं। जामुन का आप सेवन कर सकते हैं। इस समय इसका मौसम भी चल रहा है। यह स्वाद में बेहतर और सेहत का खजाना है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। गर्मी के मौसम में जामुन सेहत के लिए जबरदस्त फायदेमंद (Jamun Health Benefits) माना जाता है। इसमें कैल्शियम, फास्फोरस, एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड्स अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
