Diabetes: दवा से नहीं कम हो रहा ब्लड शुगर, इन पत्तियों का रस पिएं, फौरन मिलेगा फायदा

Reduce Diabetes: डायबिटीज एक गंभीर और लाइलाज बीमारी है। भारत में डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। यही वजह है कि भारत को डायबिटीज की राजधानी कहा जाता है। कई बार डायबिटीज की दवा या इंसुलिन के इंजेक्शन भी डायबिटीज को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। लिहाजा आप कुछ इन पत्तियों का रस पी सकते हैं। जिससे आपको ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी

अपडेटेड May 23, 2023 पर 10:46 AM
Story continues below Advertisement
शुगर के मरीजों को अरबी के पत्ते और मीठी नीम के पत्तों का रस काफी फायदेमंद साबित हो सकता है

Reduce Diabetes: हाइपरग्लाइसेमिया में ब्लड शुगर हाई रहता है। जिसकी वजह से डायबिटीज की बीमारी होती है। इस बीमारी का कोई परमानेंट इलाज नहीं है। खानपान और लाइफस्टाइल की मदद से इसे जिंदगी भर कंट्रोल करना पड़ता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization – WHO) के मुताबिक, 18 साल से अधिक उम्र के लोग 7.7 करोड़ लोग डायबिटीज टाइप-2 से पीड़ित हैं। वहीं करीब 2.5 करोड़ लोग प्रीडायबिटीज से पीड़ित है। यानी भविष्य में इन्हें डायबिटीज का खतरा है। अगर दवा लेने के बाद भी डायबिटीज कंट्रोल नहीं हो रहा है तो आयुर्वेदिक पत्तियों को चबानी या उसके रस का सेवन शुरू कर देना चाहिए। इससे काफी फायदो हो सकता है।

ब्लड शुगर का हमेशा ही हाई रहने का मतलब है की आप हाइपरग्लेसेमिया से पीड़ित है। हाइपरग्लेसेमिया का मतलब है कि आपके ब्लड में ग्लूकोज का लेवल हाई है। इंसुलिन न होने से ये आपके किडनी से लेकर हार्ट तक को खराब कर रहा है। यह तब होता है जब आपका ब्लड शुगर लेवल करीब 200 mg/dL या इससे अधिक होता है।

इन पत्तियों का रस पीने से ब्लड शुगर होगा कम


अरबी के पत्ते

डायबिटीज मरीजों के लिए अरबी का पत्ता बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। इसमें स्टार्च होता है, जो शरीर में आसानी से अब्सॉर्ब नहीं होता है। इन पत्तों में दो तरह के कार्बोहाइड्रेट होते हैं। अरबी में बीटा-कैरोटीन और क्रिप्टोक्सैन्थिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। यहां आंखों की रोशनी से लेकर पाचन तक के लिए फायदेमंद होते हैं। वहीं हाइपरटेंशन से पीड़ित लोगों को अपने आहार में अरबी का पत्ता शामिल करना चाहिए। इसमें फैट नहीं होता है और सोडियम की मात्रा भी बहुत कम होती है। नियमित रूप से अरबी के पत्ते का सेवन करने से हाइपरटेंशन की समस्या कंट्रोल रहती है।

Blood Sugar: अगर आप चाहते हैं कि जिंदगी में न हो डायबिटीज के मरीज, आज से ही इन चीजों को खाना छोड़ दें

मीठी नीम

करी पत्ता जिसे मीठी नीम भी कहा जाता है। कई एंटीऑक्सिडेंट, खासकर फ्लेवोनोइड्स से भरपूर होते हैं। ये ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इन पत्तियों में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण भी होते हैं। डायबिटीज के मरीज रोजाना सुबह 10-11 पत्तियों का सेवन करे। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल होने के साथ-साथ डायबिटीज के कारण होने वाली बीमारियों से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं करी पत्ता का काढ़ा बनाकर सेवन करने से मुंह के छालों से छुटकारा मिलेगा।

इंसुलिन प्लांट

डायबिटीज के मरीजों के लिए इंसुलिन का पौधा किसी औषधि से कम नहीं है। एक रिसर्च के मुताबिक, इसके पत्तों के सेवन से ब्लड शुगर लेवल कम होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।