Diabetes: हमारे शरीर में शुगर ऊर्जा के लिए बहुत जरूरी है। ये कभी कम तो कभी ज्यादा हो सकती है। वैसे देखा जाए, तो इसकी दोनों ही स्थितियां खतरनाक हैं। सामान्यतौर पर ग्लूकोज का स्तर 80-110 mg/dL के बीच होता है। वहीं 90 mg/dL को औसत ब्लड शुगर लेवल माना जाता है। शरीर में ब्लड शुगर का लेवल कम भी हो जाता है। इस अवस्था को हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है। डायबिटीज के लिए जो दवाएं ली जाती हैं। वो कई बार हाइपोग्लाइसीमिया का कारण बन जाती हैं। ऐसा बार बार होता है तो इस मामले में अलर्ट रहना जरूरी है। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से भी फौरन संपर्क करना चाहिए।