Diabetes: ये पत्ते ब्लड शुगर को फौरन करेंगे कंट्रोल, दवा की हो जाएगी छुट्टी

Diabetes: आमतौर पर डायबिटीज के मरीज यही सोचते हैं कि यह कभी न ठीक होने वाली बीमारी है। जबकि ऐसा नहीं है। इसे कई तरीकों से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में किया जा सकता है। इसे कंट्रोल करने के लिए प कुछ पत्तों का सहारा ले सकते हैं। हम कुछ ऐसे पत्तों के बारे में बता रहे हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं हैं

अपडेटेड Jun 16, 2023 पर 1:18 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Diabetes: भारत में टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes) के मरीजों की संख्या काफी ज्यादा है। उन्हें ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने की चिंता सबसे ज्यादा रहती है

Diabetes: देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। यह एक गंभीर समस्या बन गई है। जिसका कोई स्थाई इलाज नजर नहीं आ रहा है। इसका मतलब ये हुआ कि अगर किसी को शुगर की बीमारी हो गई है, तो वो उसका जीवनभर पीछा नहीं छोड़ती है। डायबिटीज एक पुरानी बीमारी है। यह तब होता है जब इंसुलिन बनने की क्षमता खत्म हो जाती है या जब शरीर इंसुलिन का अच्छा उपयोग नहीं कर पाता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान और लाइफस्टाइल में खास तौर से ध्यान देने की जरूरत है। डायबिटीज के मरीजों को मोटापा और दिल के रोग जैसी बीमारियों का खतरा भी अधिक होता है।

ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को अपना बल्ड शुगर लेवल को कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। आप नेचुरल तरीके से भी शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, तुलसी, जैतून और गुड़मार जैसे पौधों के हरे पत्ते डायबिटीज की समस्या में आपको फायदा पहुंचाएंगे।

जैतून के पत्तों से ब्लड शुगर होगा कंट्रोल


डायबिटीज के मरीजों को जैतून (Olive) के पत्ते चबाने से भी फायदा मिलता है। टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes) के मरीज अगर जैतून के पत्तों का सेवन करते हैं तो इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साल 2013 में की गई एक स्टडी के मुताबिक, रिसर्च में पाया कि जैतून के पत्ते का सेवन इंसुलिन रेसिस्टेंस में सुधार करता है। इस स्टडी में 46 लोगों को जैतून के पत्ते खाने के लिए दिए गए और 12 हफ्ते बाद ये देखा गया कि इससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा मिला है।

Diabetes: अमरूद के पत्तों में है इंसुलिन का खजाना, ऐसे करें सेवन, फौरन ब्लड शुगर हो जाएगा डाउन

तुलसी के पत्ते

कुछ ड़ॉक्टर आमतौर पर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए तुलसी के पत्ते चबाने की सलाह देते हैं। साल 2019 में चूहों पर की गई एक स्टडी में पाया गया कि तुलसी के पत्तों से निकलने वाले अर्क में ब्लड शुगर लेवल कम करने की क्षमता है। इसमें कहा गया है कि तुलसी के पत्तों को चबाने से डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है।

गुड़मार के पत्ते

गुड़मार को जिमनेमा सिल्वेस्ट्रे कहा जाता है। यह एक जड़ी-बूटी है। भारत में पाई जाने वाली इस जड़ी बूटी को ब्लड शुगर लेवल कम करने के लिए जाना जाता है। साल 2013 में की गई एक स्टडी के मुताबिक, टाइप 1 या टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों में इसके सेवन से काफी सुधार देखे गए हैं। टाइप 1 डायबिटीज वाले लोग, जिन्होंने 18 महीनों के लिए इसके पत्तों का अर्क लिया उनमें इंसुलिन लेने वालों की तुलना में ब्लड शुगर लेवल में काफी गिरावट आई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।