Diabetes: अमरूद के पत्तों में है इंसुलिन का खजाना, ऐसे करें सेवन, फौरन ब्लड शुगर हो जाएगा डाउन

Diabetes: अमरूद एक ऐसा फल है जिसे खाने से सेहत को अनगिनत फायदे मिलते हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि इसके पत्ते भी सेहत का खजाना हैं। इनके पत्तों को सेवन करने से बढ़े हुए ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। इसकी वजह ये है कि अमरूद की पत्तियों में नेचुरल तरीके से इंसुलिन के गुण पाए जाते हैं

अपडेटेड Jun 14, 2023 पर 12:18 PM
Story continues below Advertisement
Diabetes: अमरूद की पत्तियां सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इससे ब्लड शुगर के साथ अन्य कई बीमारियों में काफी फायद मिलता है

Diabetes: देश भर में डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए डाइट काफी जरूरी है। अगर आप डाइट के अंदर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने वाले फल और सब्जियां खाएंगे, तो कभी चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डायबिटीज को जड़ से खत्म करना बेहद मुश्किल है। इसे सिर्फ इलाज और परहेज के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आप डायबिटीज को कंट्रोल करना चाहते हैं तो अमरूद की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। इन पत्तियों को जैसे ही आप चबाएंगे। ब्लड शुगर लेवल गिर जाएगा। इन पत्तियों में नेचुरल तरीके से इंसुलिन उत्पादन करने की क्षमता होती है।

अमरूद की पत्तियों में पोटेशियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज और विटामिन B, और C जैसी तमाम चीजें पाई जाती है। अमरूद के पत्तों का अर्क खाने से पहले पीना चाहिए। कुल मिलाकर अमरूद की पत्तियां एंटी-डायबिटीक गुणों से भरी होती हैं। अमरूद के पत्तों में एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक और एंटी-हाइपरलिपिडेमिक का प्रभाव होता है। जिससे ब्लड शुगर उसी तरह कंट्रोल होता है जैसे इंसुलिन करता है।

डायबिटीज का इलाज क्या है?


इत्तेफाक से डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है। इसे सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है। अनकंट्रोल शुगर शरीर के कई अंगों को डैमेज कर सकता है। इसलिए ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी है। एक्सपर्ट मरीजों को दवाओं के साथ ऐसी चीजों के सेवन की सलाह देते हैं। जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसकी वजह ये है कि ये चीजें शुगर लेवल नहीं बढ़ने देती है। इसके साथ उन्हें नियमित रूप से एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखकर डायबिटीज को काबू में किया जा सकता है। इसके लिए दवाओं के साथ कई घरेलू और आयुर्वेदिक उपचार भी हैं। डायबिटीज के लिए घरेलू उपाय में एक अमरूद के पत्ते भी हैं।

Diabetes: ब्लड शुगर बढ़ा है या नहीं, इन टेस्ट से सबसे पहले पता चलेगा

अमरूद के पत्ते कैसे खाएं?

अमरूद की 3 या 4 नर्म पत्तियों को सुबह उठकर पान की तरह चबा-चबाकर खाना चाहिए। इसके बाद जब आप खाना खाने जाएं उससे पहले या उसके साथ ही इसका एक कप काढ़ा पी लें। इसके लिए इसके पत्ते उबाल लें। इन अर्क में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C और फ्लेवोनॉयड्स होते हैं। अमरूद की पत्तियों का अर्क इंसुलिन बनाने का काम करता है। यह ग्लूकोज के स्तर को कंट्रोल करता है। कोलेस्ट्रॉल के लिए भी यह बेहद फायदेमंद है।

अमरूद के पत्तों के अन्य फायदे

अमरूद के हरे पत्ते न सिर्फ ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करते हैं। बल्कि इनके नियमित इस्तेमाल से आपको दस्त रोकने, कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने, वजन कम करने, कैंसर से लड़ने, आंखों की रोशनी बढ़ाने, और स्किन के लिए बेहद फायेदमंद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।