Diabetes: आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण ज्यादातर लोग ब्लड शुगर की समस्या का सामना कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 10 में से 4 लोग डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हैं। ब्लड शुगर की समस्या कई लोगों को जन्मजात भी होती हैं। जो उन्हें अपनी पीढ़ी से मिलती है। ये ऐसी बीमारी है जिसे कभी खत्म नहीं किया जा सकता और अगर इसे कंट्रोल करना है तो अपने खान-पान पर खास तौर से ध्यान देने की जरूरत है। डायबिटीज एक मेटाबॉलिक डिसऑर्डर है। जिससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल का उतार-चढ़ाव होता है। ऐसे में प्याज का सेवन कर सकते हैं। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
