Diabetes: एक गंभीर और लाइलाज बीमारी है। यह बीमारी जितनी तेजी से फैलती है, कंट्रोल करना उतना ही मुश्किल है। दरअसल टाइप 1 डायबिटीज हो या टाइप 2 डायबिटीज, इसे मैनेज करना फुल टाइम जॉब के समान है। ब्लड शुगर चेक करना, दवा, एक्सरसाइज और डाइट का ध्यान रखना डायबिटीज को कंट्रोल करने के उपाय हैं। जिनका दिन-रात ख्याल रखना पड़ता है। इस बीच आज के डिजिटल युग में आप डायबिटजी का खयाल ऑनलाइन भी रख सकते हैं। कुल मिलाकर आप अपना ब्लड शुगर स्मार्टफोन के जरिए भी कंट्रोल में रख सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ ऐप्स डाउनलोड करना होगा।
दिनभर की थकान के बाद भरपेट खाने खाकर बेफिक्र सो जाने के यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि आपका ब्लड शुगर (Blood Sugar) कंट्रोल में है। हकीकत यह ह कि डायबिटीज की वजह से हालत कभी भी बिगड़ सकती है। इसलिए रात को भी ब्लड शुगर कंट्रोल रखना और अच्छी नींद लेना बेहद जरूरी है। हम कुछ ऐसे ऐप्स के बारे में बता रहे हैं। जिससे आपको ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।
बहुत से लोग इस ऐप के बारे में जानते होंगे। यह भारत का एक लोकप्रिय फिटनेस ऐप है। यह ऐप कई तरह की फिटनेस और वेलनेस सर्विसेज मुहैया कराता है। इस ऐप को हेल्थ और वेलनेस स्टार्टअप Cure.fit ने बनाया है। ये ऐप योग, डांस फिटनेस, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और बहुत कुछ सहित वर्कआउट क्लासेस तक मुहैया कराता है।
कंपनी का कहना है कि जो लोग फिट रहना चाहते हैं। उनके लिए यह ऐप बेहद उपयोगी है। एक्सरसाइज के लिए आपको इस ऐप से मदद मिल सकती है। इसकी वजह ये है कि ये ऐप उन लोगों के लिए बनाया गया है, जिन्हें फिटनेस पसंद है। फिटर एक कम्युनिटी है। यह अपने फिटनेस के लक्ष्यों को हासिल करने वाले यूजर्स को व्यक्तिगत तौर पर एक्सरसाइज, पोषण, गाइडलाइंस सहायता मुहैया कराती है।
हेल्दीफाईमी (HealthifyMe) ऐप यूजर्स को उनके वेलनेस लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कई तरह के फीचर्स दिए गए हैं। इसमें हेल्दी खानपान की आदतों डालने पर जोर दिया जाता है। इसमें व्यक्तिगत डाइट प्लान, कैलोरी ट्रैकिंग और पोषण गाइडेंस जैसी तमाम चीजें शामिल हैं। डायबिटीज के मरीजों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। इसके लिए भारतीय व्यंजनों का एक पूरा डेटाबेस दिया गया है। जिससे डायबिटीज के मरीजों को काफी मदद मिलती है।