Diabetes: एक गंभीर और लाइलाज बीमारी है। यह बीमारी जितनी तेजी से फैलती है, कंट्रोल करना उतना ही मुश्किल है। दरअसल टाइप 1 डायबिटीज हो या टाइप 2 डायबिटीज, इसे मैनेज करना फुल टाइम जॉब के समान है। ब्लड शुगर चेक करना, दवा, एक्सरसाइज और डाइट का ध्यान रखना डायबिटीज को कंट्रोल करने के उपाय हैं। जिनका दिन-रात ख्याल रखना पड़ता है। इस बीच आज के डिजिटल युग में आप डायबिटजी का खयाल ऑनलाइन भी रख सकते हैं। कुल मिलाकर आप अपना ब्लड शुगर स्मार्टफोन के जरिए भी कंट्रोल में रख सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ ऐप्स डाउनलोड करना होगा।
