Diabetes के मरीजों ने दिवाली में खा ली मिठाई तो करें यह काम, तुरंत कंट्रोल होगा ब्लड शुगर

Diabetes Control Tips: अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और आपने दिवाली पर मिठाई खा ली है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ टिप्स आपको दे रहे हैं। जिससे ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं

अपडेटेड Nov 01, 2022 पर 3:26 PM
Story continues below Advertisement
त्योहारों के समय डायबिटीज के मरीजों को अपना ब्लड शुगर लेवल चेक कराते रहना चाहिए

Diabetes Control Tips: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसके लिए आपको जिंदगी भर हेल्‍थ की केयर करना होता है। इसकी वजह ये है कि इस बीमारी में आपका समय पर खाना, समय पर सोना और सही मात्रा में खाना बहुत जरूरी है। अगर आप इनमें थोड़ी भी चूक करते हैं तो आपको कई तरह के नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। इस बीमारी में मीठा बिल्कुल भी नहीं खाना होता है। लेकिन दिवाली के अवसर पर मिठाई खाने में आई ही होगी। लिहाजा मिठाई को देखकर डायबिटीज के मरीजों को अलर्ट रहने की जरूरत है। हम आपको कुछ आसान टिप्स दे रहे हैं, जिससे मिठाई खाने के बाद भी ब्लड शुगर कंट्रोल कर सकते हैं।

मिठाई खाने के बाद ब्लड शुगर अचानक बढ़ सकता है। लिहाजा इसे तुरंत कंट्रोल करने की जरूरत है। अगर आप ऐसी नहीं करते हैं तो किसी बड़े खतरे का सामना करना पड़ सकता है।

उपवास में रहें


वैसे तो डायबिटीज के मरीजों को अपने खाने पीने पर खास तौर से ध्यान देना चाहिए। अगर आपने मिठाई या ऑयली चीजें खा ली है तो ब्लड शुगर का लेवल तुरंत तेजी से बढ़ने लगता है। ऐसी स्थिति में मरीज को सुबह-सुबह नींबू पानी या गर्म पानी पीना चाहिए। डायबिटीज को तेजी से कंट्रोल करने के लिए मरीज को लगातार कम से कम 16 घंटे तक फास्ट (उपवास) रहना चाहिए। इस दौरान वो नींबू पानी पी सकते हैं। इससे डायबिटीज जल्दी कंट्रोल हो जाएगी। शरीर से टॉक्सिक एलीमेंट्स बाहर निकालने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की जरूरत है।

Uric Acid: टमाटर, नींबू जैसी चीजें खाने से रफूचक्कर होगा जोड़ों का दर्द, इनसे बनाएं दूरी

जामुन के बीज

बता दें कि डॉक्‍टर जो डायबिटीज कंट्रोल के लिए पाउडर लिखते हैं। उसमें भी जामुन का इस्तेमाल होता है। शुगर पेंशेंट के लिए जामुन एक अच्‍छा विकल्‍प है। आयुर्वेदिक इलाज में भी जामुन के बीजों का इस्तेमाल होता है। इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो जामुन की गुठलियों को सुखाकर पीस लें। इसका चूर्ण बना लें। इसे आपको रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लेना होगा। इससे आपकी डायबिटीज कंट्रोल रहेगी।

रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज करें

डॉक्टरों का कहना है कि हर दिन करीब 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर ब्लड शुगर लेवल को कुछ हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। खान-पान में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत रहती है।

लहसुन

लहसुन में भी कई गुण पाये जाते हैं। डायबिटीज के मरीज इसका इस्तेमाल कर सकते हगैं। लहसुन से कोलेस्ट्रॉल कम करने और शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। लहसुन की 2-3 कलियों को रात में पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट इन्‍हें चबाकर खा लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।