Diabetes: खजूर (date) सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। अगर आप डायबिटीज या मोटापे से पीड़ित हैं तो बिना किसी झिझक के इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ऐसे में अब आप चॉकलेट, चिप्स के पैकेट को बॉय बोल दीजिए और खजूर की ओर अपना रुझान बढ़ा सकते हैं। यह एक सूखा फल होता है। इसे पोषण का पावरहाउस करते हैं। यानी खजूर में पोषक तत्वों का भंडार है। लोग खजूर को हर मौसम खाना पसंद करते हैं, लेकिन सर्दियों में इसका खास तौर से सेवन किया जाता है। इसकी वजह ये है कि इसकी तासीर गर्म होती है। खजूर स्वाद में काफी मीठा होता है। इसके सेवन से पेट भी भर जाता है। नाश्ते के रूप में इसका सेवन पर्याप्त है।
