Diabetes Diet: डायबिटीज मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इसकी मुख्य वजह खराब खानपान और गलत लाइफस्टाइल है। अगर आपने खाने पीने में थोड़ी सी भी लापरवाही की तो ये आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। लिहाजा डायबिटीज के मरीजों को खाने-पीने में खासतौर से सावधान रहने की जरूरत है। डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करने की जरूरत होती है। जिनमें प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अधिक और कार्ब्स की मात्रा कम हो।
सर्दी का मौसम भी शुरू होने वाला है। इस मौसम में शरीर में बदलाव आने लगते हैं। लिहाजा डायबिटीज के मरीजों को ऐसी चीजें खाने की सलाह दी जाती है। जिससे उनका ब्लड शुगर कंट्रोल रहे। ऐसे में आइये जानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों की थाली में किन चीजों को शामिल करना चाहिए?
स्प्राउट्स का मतलब अंकुरित साबुत अनाज से है। वैसे तो साबुत अनाज अपने आप में सुपर फूड है। लेकिन यह ब्लड शुगर को तेजी से कम करता है। एक कप स्प्राउट्स में सिर्फ 14 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। इसके अलावा इसमें 6 ग्राम डाइट्री फायबर होता है जो पाचन शक्ति को मजबूत करता है।
डायबिटीज के रोगियों को लंच में हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर शामिल करनी चाहिए। पालक, मेथी, बथुआ, ब्रोकली, लौकी, तोरई, करेला जैसी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। इन सब्जियों में कैलोरी कम और पोषक तत्व ज्यादा पाए जाते हैं। साथ ही इसमें एंटीऑक्सिडेंट गुण मौजूद होते हैं जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।
शकरकंद काफी मीठा होती है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं इसमें कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होता है। यह डायबिटीज मरीजों के लिए एकदम परफेक्ट फूड है। शकरकंद में फोटो केमिकल बीटा कैरोटीन होता है जो विटामिन A में बदल जाता है। ऐसे में यह आंख और स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है।
सर्दी के मौसम में चाय या कॉफी को आमतौर पर काफी लोग पसंद करते हैं। अगर आप शुगर के मरीज हैं तो दालचीनी की चाय का सेवन जरूर करें। दालचीनी में बहुत कम कार्बोहाइड्रेट होता है। इसके अलावा इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो ब्लड शुगर को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा दालचीनी की चाय हार्ट मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है।