Get App

Diabetes Diet: डायबिटीज के मरीज सर्दी में इन चीजों को खाएं, कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर

Diabetes Diet: सर्दी का मौसम आते ही शरीर में कई तरह के बदलाव दिखने लगते हैं। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों में अपने खाने में बेहद सतर्क रहने की जरूरत रहती है

Jitendra Singhअपडेटेड Oct 30, 2022 पर 5:06 PM
Diabetes Diet: डायबिटीज के मरीज सर्दी में इन चीजों को खाएं, कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर
डायबिटीज के मरीजों के लिए शकरकंद बेहतर माना जाता है

Diabetes Diet: डायबिटीज मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इसकी मुख्य वजह खराब खानपान और गलत लाइफस्टाइल है। अगर आपने खाने पीने में थोड़ी सी भी लापरवाही की तो ये आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। लिहाजा डायबिटीज के मरीजों को खाने-पीने में खासतौर से सावधान रहने की जरूरत है। डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करने की जरूरत होती है। जिनमें प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अधिक और कार्ब्स की मात्रा कम हो।

सर्दी का मौसम भी शुरू होने वाला है। इस मौसम में शरीर में बदलाव आने लगते हैं। लिहाजा डायबिटीज के मरीजों को ऐसी चीजें खाने की सलाह दी जाती है। जिससे उनका ब्लड शुगर कंट्रोल रहे। ऐसे में आइये जानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों की थाली में किन चीजों को शामिल करना चाहिए?

स्प्रॉउट

स्प्राउट्स का मतलब अंकुरित साबुत अनाज से है। वैसे तो साबुत अनाज अपने आप में सुपर फूड है। लेकिन यह ब्लड शुगर को तेजी से कम करता है। एक कप स्प्राउट्स में सिर्फ 14 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। इसके अलावा इसमें 6 ग्राम डाइट्री फायबर होता है जो पाचन शक्ति को मजबूत करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें