Get App

Diabetes: दुनिया की ताकतवर सब्जी है कंटोला, ब्लड शुगर फौरन होगा कंट्रोल, जानिए इसके चमत्कारिक फायदे

Diabetes: कंटोला दुनिया की सबसे ताकतवर सब्जियों में से एक है। इसमें औषधीय गुणों की भरमार है। इस सब्जी का कुछ दिन सेवन करने से ही शरीरा फौलादी बन जाता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है। इससे ब्लड शुगर को फौरन कंट्रोल किया जा सकता है। इसके सेवन से मौसमी बीमारियां कोसों दूर रहती हैं। इसमें फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Jul 09, 2023 पर 11:07 PM
Diabetes: दुनिया की ताकतवर सब्जी है कंटोला, ब्लड शुगर फौरन होगा कंट्रोल, जानिए इसके चमत्कारिक फायदे
Diabetes: कंटोला के सेवन से मोटापा और ब्लड प्रेशर को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं

Diabetes: आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने खानपान पर खास तौर से ध्यान नहीं दे पाते हैं। वहीं जंक फूड का सेवन भी दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। जिससे तमाम तरह की बीमारियां फैल रही हैं। ऐसे ही देश में डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। यह एक ऐसी बीमारी है जो एक बार हो जाए तो उसे जड़ से खत्म करना बेहद मुश्किल है। इसे सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है। आज हम आपको एक ऐसे सुपरफूड के बारे में बता रहे हैं। जिससे बल्ड शुगर तो कंट्रोल रहेगा ही, इससे अन्य कई चमत्कारिक फायदे भी मिलेंगे। हम बात कर रहे हैं कंटोला की सब्जी के बारे में। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी गई है।

कंटोला को आयुर्वेदिक औषधी भी कहा जाता है। करेले की तरह दिखने वाले कंटोला में सेहत से जुड़े अनगिनत फायदे हैं। काफी लोग इसे ककोरा नाम से भी जानते हैं। कुछ इलाकों में इसे पंडोरा भी कहते हैं। बारिश के मौसम में कंटोला की सब्जी खाने से इन्फेक्शन का खतरा कम रहता है। इस सब्जी का रंग हरा होता है। इसके बाहरी सतह को छीलकर सब्जी बनाई जाती है।

कंटोला में पोषक तत्वों का है भंडार

कंटोला में भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इसमें फाइबर, प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट जैसे तमाम तत्व पाए जाते हैं। वहीं कैरोटीन, थियामिन, रबोफोलेविन, नियासिन जैसे कई तत्व पाए जाते हैं। महिलाओं की समस्याओं को दूर करने में ये सब्जी बेहद फायदेमंद है। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। यह दुनिया की सबसे ताकतवर सब्जियों में से एक है। इस सब्जी में इतनी ताकत होती है कि महज कुछ दिन के सेवन से ही आपका शरीर तंदुरुस्त हो जाएगा। कंटोला को ककोड़े और मीठा करेला नाम से भी जाना जाता है। कंटोला आमतौर पर मॉनसून के मौसम में भारतीय बाजारों में देखा जाता है। इसकी मुख्य रूप से भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में खेती की जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें