Diabetes: इस फल के खाने से Blood Sugar समेत कई बीमारियों की हो जाएगी छुट्टी, जानिए कैसे करें सेवन

Diabetes: आमतौर पर लोग यही सोचते हैं कि डायबिटीज कभी न ठीक होने वाली बीमारी है जबकि ऐसा नहीं है। ऐसे कई तरीके हैं जिनकी मदद से डायबिटीज के रोगी ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। शायद इस बीमारी से छुटकारा भी पा सकते हैं। ऐसे ही एक कंदमूल फल है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है

अपडेटेड Jul 04, 2023 पर 11:24 AM
Story continues below Advertisement
Diabetes: शरीर में आयरन की कमी रहती है तो आपको कंदमूल फल खाना चाहिए। साथ ही ये वजन घटाने और कोलेस्ट्रॉल कम करने वालों के लिए भी फायदेमंद है

Diabetes: देश में इन दिनों डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इसका कोई स्थाई इलाज नजर नहीं आ रहा है। अगर कोई डायबिटीज से पीड़ित है तो जिंदगी भर यह रोग उसका पीछा नहीं छोड़ता है। इसके लिए बेहतर खानपान और लाइफस्टाइल से डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसे ही कंदमूल फल है। जिसके सेवन से डायबिटीज के मरीजों को काफी फायदा होता है। इसे राम फल के नाम से भी जाना जाता है। भगवान श्री राम ने 14 साल के वनवास में इसी फल का सेवन किया था। यह जंगली फल है। इसे लोग खेतों में नहीं लगाते हैं। लेकिन कहीं-कहीं यह जंगल में उग आता है।

इस जंगली फल में सेहत का खजाना छिपा है। इसमें विटामिन C, कैल्शियम, आयरन और कुछ फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर हैं। जोड़ों में दर्द और गठिया जैसी समस्याओं से पीड़ित लोग भी इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा ये इम्यूनिटी बू्स्टर फल भी है। जिसे आप सर्दी-जुकाम में भी खा सकते हैं। इसी तरह कंदमूल फल खाने के कई फायदे हैं।

डायबिटीज के लिए कंदमूल फायदेमंद


कंदमूल खाने से ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। यानी इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता ही नहीं है। कंदमूल के सेवन से बॉडी में इंसुलिन का लेवल तेजी से बढ़ता है। इससे डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कंदमूल फल को आप सलाद में या ऐसे ही खा सकते हैं। ग्लाइसेमिक इंडेक्स कार्बोहाइड्रेट युक्त खाद्य पदार्थों की रैंकिंग है। जिससे यह पता लगाया जाता है कि भोजन में पाया जाने वाला कार्बोहाइड्रेट को ग्लूकोज बनने में कितना समय लगता है। सीधे शब्दों में कहें तो GI इस बात का माप है कि कोई भोजन हमारे ब्लड शुगर लेवल को कितनी जल्दी बढ़ाता है।

Diabetes Tips: इन हरे पत्तों को चबाते ही Blood Sugar फौरन होगा कंट्रोल, दिमाग और बालों के लिए भी है रामबाण

बैड कोलेस्ट्रॉल भागेगा दूर

कंदमूल फल दिल की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें विटामिन C पाया जाता है। जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही ये ब्लड वेसेल्स को भी हेल्दी रखता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को काफी फायदा होता है।

बालों के लिए फायदेमंद

कंदमूल फल बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। दरअसल, जिन लोगों के बाल तेजी से झड़ रहे हैं या सफेद हो रहे हैं उन लोगों के लिए इसे खाना बहुत फायदेमंद है। कंदमूल फल में कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि सफेद बालों को काला करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही जिन लोगों में आयरन की कमी से बाल झड़ रहे हैं। उनके बालों को भी ये झड़ने से रोकता है।

हीमोग्लोबिन बढ़ाता है

जिन लोगों के शरीर में आयरन की कमी होती है। उन लोगों में हीमोग्लोबिन की कमी भी पाई जाती है। ऐसे में आयरन से भरपूर कंदमूल फल खाने से शरीर मे आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।