Diabetes: गन्ने का जूस देखते ही आमतौर पर हर कोई पीने की सोचता है। यह रिफ्रेशिंग और स्वादिष्ट होता है। इसे पीने से लीवर और किडनी संबंधी बीमारियों का खतरा कम रहता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। गर्मी के मौसम में यह काफी फायदेमंद होता है। इसे पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। बॉडी हाईड्रेट रहती है। गन्ने का जूस एक नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर होता है। यह शरीर के लिए एक दवा के तौर पर काम करता है। लेकिन कुछ लोगों के लिए यह हानिकारक भी हो सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह बेहतर ऑप्शन नहीं माना गया है।
जूस की न्यूट्रिशनल वैल्यू
गन्ने को पीसकर निकाला हुआ अनफिल्टर्ड जूस कई जगहों पर रम, शराब, गुड और ब्राउन शुगर बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। गन्ने का जूस पूरी तरह शुगर नही होता है। इसमें 75 फीसदी तक पानी और करीब 15 फीसदी फाइबर मौजूद होता है। अनप्रॉसेस्ड गन्ने का जूस फेनोलिक और फ्लेवोनॉएड मौजूद होते हैं। गन्ने का जूस शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिंस की मात्रा को बढ़ावा देता है। सर्दियों में लोग इसे बहुत कम पीते हैं। पिछले कुछ समय से डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों में गन्ने के जूस को लेकर अक्सर कंफ्यूज रहते हैं कि वो इस जूस को पीना चाहिए या नहीं।
क्या डायबिटीज मरीज पी सकते हैं गन्ने का जूस ?
जैसा कि हम जानते हैं कि गन्ने में शुगर की मात्रा काफी होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डायबिटीज मरीजों के लिए गन्ने के जूस का नहीं पीना चाहिए। ये अन्य सभी शुगरी ड्रिंक्स की तरह डायबिटीज मरीजों के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस जूस को पीने से बॉडी में ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा बना रहता है। गन्ने के जूस की जगह अन्य जूस पी सकते हैं।
एक कप जूस में 50 ग्राम होती है चीनी
एक कप (240 एमएल) गन्ने के जूस में 50 ग्राम चीनी होती है। यह करीब 12 चम्मच के बराबर है। हालांकि, गन्ने के रस में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) होता है। अधिक मात्रा में ग्लाइसेमिक लोड (जीएल) होता है। इसका मतलब है कि यह आपके ब्लड शुगर लेवल को इफेक्ट करता है।
इन लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है गन्ने का जूस
डायबिटीज मरीजों के अलावा जिन लोगों को बार-बार खांसी या बलगम की समस्या रहती है। उन्हें गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए। गन्ने का जूस पीने से कफ की समस्या बढ़ने लगती है। लोगों को और भी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। जो लोग पेट या पाचन संबंधी बीमारियों से परेशान रहते हैं। उन्हें भी गन्ने के जूस से परहेज करना चाहिए।