Get App

Diabetes: इस फल के खाने से Blood Sugar समेत कई बीमारियों की हो जाएगी छुट्टी, जानिए कैसे करें सेवन

Diabetes: आमतौर पर लोग यही सोचते हैं कि डायबिटीज कभी न ठीक होने वाली बीमारी है जबकि ऐसा नहीं है। ऐसे कई तरीके हैं जिनकी मदद से डायबिटीज के रोगी ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। शायद इस बीमारी से छुटकारा भी पा सकते हैं। ऐसे ही एक कंदमूल फल है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है

Jitendra Singhअपडेटेड Jul 04, 2023 पर 11:24 AM
Diabetes: इस फल के खाने से Blood Sugar समेत कई बीमारियों की हो जाएगी छुट्टी, जानिए कैसे करें सेवन
Diabetes: शरीर में आयरन की कमी रहती है तो आपको कंदमूल फल खाना चाहिए। साथ ही ये वजन घटाने और कोलेस्ट्रॉल कम करने वालों के लिए भी फायदेमंद है

Diabetes: देश में इन दिनों डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इसका कोई स्थाई इलाज नजर नहीं आ रहा है। अगर कोई डायबिटीज से पीड़ित है तो जिंदगी भर यह रोग उसका पीछा नहीं छोड़ता है। इसके लिए बेहतर खानपान और लाइफस्टाइल से डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसे ही कंदमूल फल है। जिसके सेवन से डायबिटीज के मरीजों को काफी फायदा होता है। इसे राम फल के नाम से भी जाना जाता है। भगवान श्री राम ने 14 साल के वनवास में इसी फल का सेवन किया था। यह जंगली फल है। इसे लोग खेतों में नहीं लगाते हैं। लेकिन कहीं-कहीं यह जंगल में उग आता है।

इस जंगली फल में सेहत का खजाना छिपा है। इसमें विटामिन C, कैल्शियम, आयरन और कुछ फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर हैं। जोड़ों में दर्द और गठिया जैसी समस्याओं से पीड़ित लोग भी इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा ये इम्यूनिटी बू्स्टर फल भी है। जिसे आप सर्दी-जुकाम में भी खा सकते हैं। इसी तरह कंदमूल फल खाने के कई फायदे हैं।

डायबिटीज के लिए कंदमूल फायदेमंद

कंदमूल खाने से ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। यानी इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता ही नहीं है। कंदमूल के सेवन से बॉडी में इंसुलिन का लेवल तेजी से बढ़ता है। इससे डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कंदमूल फल को आप सलाद में या ऐसे ही खा सकते हैं। ग्लाइसेमिक इंडेक्स कार्बोहाइड्रेट युक्त खाद्य पदार्थों की रैंकिंग है। जिससे यह पता लगाया जाता है कि भोजन में पाया जाने वाला कार्बोहाइड्रेट को ग्लूकोज बनने में कितना समय लगता है। सीधे शब्दों में कहें तो GI इस बात का माप है कि कोई भोजन हमारे ब्लड शुगर लेवल को कितनी जल्दी बढ़ाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें