Diabetes: देश में डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में बहुत से लोग इस कंट्रोल करने के लिए कई तरह उपाय कर रहे हैं। कुछ लोग दवाइयों के सहारे हैं। वहीं कुछ आयुर्वेदिक दवाओं का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। सदाबहार के जरिए आप ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। इसकी पत्तियां डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। सदाबहार के फूल 12 महीने खिलते हैं। इसलिए इसे सदाबहार फूल कहा जाता है। सदाबहार फूल औषधीय गुणों का खजाना है। सदाबहार की हर चीज में मेडिसीनल गुण है। सदाबहार फूल को कैथरैंथस रोसियस (Catharanthus roseus) भी कहा जाता है।
