Diabetes: ब्लड शुगर लेवल कम होने पर शरीर से मिलते हैं ये लक्षण, फौरन हो जाएं अलर्ट

Diabetes: शरीर में अगर ब्लड शुगर लेवल ज्यादा कम हो जाता है तो वो भी बेहद खतरनाक है। यह उतना ही खतरनाक है, जितना शुगर लेवल का बढ़ना। ऐसे में जब भी शरीर में इस तरह के लक्षण दिखाई दें तो उससे बचाव के लिए कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। हम आपको कुछ ऐसे लक्षण बता रहे हैं। जिससे आप पहचान सकते हैं कि ब्लड शुगर लेवल कम है या नहीं

अपडेटेड Jun 22, 2023 पर 10:45 AM
Story continues below Advertisement
Diabetes: जब आपका शुगर लेवल 70 mg/dL से कम हो जाए तो इसे लो ब्लड शुगर लेवल कहा जाता है।

Diabetes: देश में डायबिटीज के मरीज दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। बदलती लाइफस्टाइल और खराब डाइट की वजह से डायबिटीज (Diabetes) एक गंभीर बीमारी बनती जा रही है। अगर किसी का शुगर लेवल (Sugar Level) बढ़ गया है तो खानपान पर कंट्रोल कर और दवा या इंसुलिन की मदद से वह इसे कंट्रोल कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जितना गंभीर शुगर लेवल का बढ़ना होता है। उतना ही खतरनाक ब्लड शुगर लेवल (low blood sugar) का कम होना भी होता है। लो ब्लड शुगर को हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है। वैसे तो यह समस्या किसी को भी हो सकती है, लेकिन अगर आप इसकी सही-सही जानकारी रखते हैं तो लक्षण दिखने पर तत्काल इलाज कर सकते हैं।

दरअसल, ब्लड शुगर लेवल दिन के दौरान अक्सर बदलता रहता है। जब आपका शुगर लेवल 70 mg/dL से कम हो जाए तो इसे लो ब्लड शुगर कहा जाता है। ऐसे में इसे नॉर्मल बनाए रखने के लिए आपको एक्सपर्ट की सलाह की जरूरत पड़ सकती है।

जानिए ब्लड शुगर लेवल क्यों होता है लो


लो ब्लड शुगर कई वजह से कम हो सकता है। दवाओं और इंसुलिन इंजेक्शन के ज्यादा इस्तेमाल से शुगर लेवल कम हो सकता है। अगर डायबिटीज के मरीज खाना छोड़ दें या कम खाना खाए तो उनका ब्लड शुगर लो हो सकता है। शारीरिक गतिविधि कम करने से भी शुगर लेवल कम हो सकता है। शराब का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। इससे भी शुगर लेवल लो सकता है। भोजन में फैट, प्रोटीन और फाइबर की मात्रा कम नहीं होनी चाहिए। पीरियड्स के कारण भी शुगर लेवल लो हो सकता है।

Diabetes के मरीजों के लिए सौंफ है वरदान, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल, जानिए कैसे करें सेवन

लक्षण

ब्लड शुगर लेवल कम होने पर सिरदर्द होता रहता है। कांपना, चक्कर आना, भूख लगना, भ्रम होना, चिड़चिड़ापन, दिल की धड़कन बढ़ने से भी लो शुगर के लक्षण नजर आ सकते हैं। स्किन में पीलापन आने लगता है। अधिक पसीना आता है। वहीं कमजोरी भी महसूस होती है। इन लक्षणों को अनदेखा करने पर दौरे भी आ सकते हैं। ब्लड शुगर लो होने पर अगर समय पर इलाज न हो तो कोमा में जाने का खतरा भी रहता है।

ऐसे बढ़ाएं ब्लड शुगर लेवल

एक चम्मच शहद खाकर भी आप नेचुरल तरीके से शुगर लेवल में इजाफा कर सकते हैं। शहद में कार्ब्स होता है, जो शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। आप ड्राई फ्रूट्स के सेवन से भी शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं। किशमिश, पिस्ता, अखरोट का सेवन करें। अनानास, अंगूर, अंजीर, पीनट बटर आदि का सेवन कर सकते हैँ। रोजाना हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करके आप शुगर लेवल को नॉर्मल बनाए रख सकते हैं।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jun 22, 2023 10:45 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।