Diabetes: सफेद जामुन में छिपा है सेहत का खजाना, फटाक से कम होगा Blood Sugar, जानिए कैसे करें सेवन

Diabetes: सफेद जामुन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। इसे वैक्स जम्बू, मोम सेब या पानी का सेब भी कहा जाता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए सफेद जामुन किसी दवा से कम नहीं है। यूनानी और चीनी दवाओं को बनाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसमें पानी की मात्रा भरपूर रहती है

अपडेटेड Aug 17, 2023 पर 11:54 AM
Story continues below Advertisement
Diabetes: सफेद जामुन में मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

Diabetes: सफेद जामुन एक ऐसा फल है। जिससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है। कुछ जगह इसे मोम सेब, जावा सेब, जम्बू  के नाम से जाना जाता है। इसके बेल जैसे आकार के कारण इसे बेल फ्रूट भी कहा जाता है। यह फल गर्मी के मौसम में मिलता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। सफेद जामुन हार्ट स्किन के लिए भी फायदेमंद माना गया है। इस जादुई फल को आयुर्वेद, यूनानी और चीनी दवाओं को बनाने में काफी इस्तेमाल किया जाता है।

सफेद जामुन में मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन जैसी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इस वजह से ये गर्मियों के लिए ये एकदम परफेक्ट है। आपको इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

डायबिटीज के मरीजों के लिए सफेद जामुन है रामबाण


सफेद जामुन डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। इसके बीज में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन पाया जाता है। एक फल के तौर पर खाने पर या इसके बीज को सुखाकर इसके पाउडर को पीने से भी शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। इसे खाने से गले का संक्रमण ठीक करना और पेट फूलने की समस्या भी दूर होती है। यह फल काफी स्वादिष्ट होता है। महिलाओं के लिए यह काफी फायदेमंद माना गया है। सफेद जामुन में करीब 93 फ़ीसदी पानी होता है। गर्मियों के दौरान शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखता है। इसलिए इसका इस्तेमाल हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन को रोकने के लिए किया जाता है।

Diabetes: Water Apple को डाइट में करें शामिल, Blood Sugar फौरन होगा डाउन, मिलेंगे ढेर सारे फायदे

इम्यून सिस्टम और वजन कम करना

सफेद जामुन खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। जिससे शरीर को रोगों से लड़ने में मदद मिलती है। इसके साथ यह फल वजन के कम करने में भी मदद करता है।

कब्ज और बालों का झड़ना

फाइबर से भरपूर होने के कारण यह कब्ज की समस्या को दूर करता है। इसके साथ ही यह बालों को झड़ने के रोकने और बालों को असमय सफेद होने से भी रोकता है। इसके साथ ही यह मुंहासे, कैंसर, मांसपेशियों में ऐंठन, फैटी लीवर और किडनी की पथरी की संभावना को भी कम करने में अहम भूमिका निभाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।