Diwali 2024 Gift: दिवाली में इन चीजों का कभी न करें दान, घर से चली जाएगी लक्ष्मी, हो जाएंगे कंगाल

Diwali 2024: दिवाली हिंदी धर्म के बड़े त्योहारों में से एक है। इस मौके पर लोग एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं। यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। दिवाली पर कई ऐसी चीज हैं, जिन्हें गिफ्ट देना सही नहीं माना जाता है। अगर आपने अपनों को दिवाली में यह चीजें दान कर दी तो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं

अपडेटेड Oct 30, 2024 पर 4:31 PM
Story continues below Advertisement
Diwali 2024: दिवाली पर तेल और घी, नमक, पैसे जैसी चीजों का दान नहीं करना चाहिए।

भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से एक दीवाली इस साल 31 अक्टूबर (गुरुवार) को मनाई जाएगी। दीपों का यह पर्व रोशनी और उल्लास से भरा होता है। दीपावली का पर्व न केवल रोशनी, बल्कि खुशियों और आपसी प्रेम को बढ़ावा देने का अवसर भी होता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को उपहार देते हैं। सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। हिंदू शास्त्रों में कुछ ऐसे उपहारों का जिक्र किया गया है जो अशुभ माने गए हैं। लिहाजा कुछ चीजें ऐसी है, जिन्हें बतौर गिफ्ट या दान नहीं करना चाहिए। अगर गलती से भी ऐसा करते हैं तो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। लक्ष्मी जी रूठ कर घर से जा सकती हैं।

दिवाली को हिंदू धर्म में सबसे बड़े और खास त्योहारों में से एक माना जाता है। दिवाली पर शाम को माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। दीपक जलाए जाते हैं। हालांकि, कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनको दिवाली के मौके पर किसी को नहीं देना चाहिए। दिवाली के दिन इन चीजों को दान करने से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

नुकीली वस्तुएं जैसे चाकू, कैंची या कोई अन्य धातु की वस्तु


धारदार या नुकीली वस्तुएं जैसे चाकू, कैंची, ब्लेड आदि को बतौर गिफ्ट देना या लेना अशुभ माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, इन वस्तुओं में नकारात्मक ऊर्जा होती है। जिससे रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। इसलिए दीपावली पर ऐसी वस्तुओं लेन-देन नहीं करना चाहिए।

तेल और घी

दिवाली के दिन तेल और घी का दान करने से बचना चाहिए। इस दिन आग को बढ़ावा देने वाली चीजों का लेनदेन करना अशुभ माना गया है।

काले रंग की चीजें

दिवाली पर काले रंग की वस्तुएं गिफ्ट में देना अशुभ माना जाता है। इसकी वजह ये है कि काला रंग नकारात्मकता और उदासी का प्रतीक होता है। ज्योतिष के अनुसार, काले रंग से रिश्तों में नकारात्मकता आ सकती है। इसके बजाय, पीला, हरा या लाल जैसे शुभ रंगों का चयन करना चाहिए।

नमक

दिवाली के दिन नमक का दान बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि दिवाली के दिन नमक दान करने से रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।

पैसे

दिवाली के दिन या शाम के समय पैसों का लेनदेन करना शुभ नहीं माना गया है। दिवाली पर किसी की बकाया पेमेंट भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करना घर से लक्ष्मी को विदा करना माना जाता है। लिहाजा दिवाली के दिन पैसों का लेनदेन नहीं करना चाहिए।

लोहे की चीजें

लोहे की चीजें दुर्भाग्य और विपत्ति को आकर्षित करती हैं। इसके साथ ही लोहे का संबंध राहु से माना जाता है। ऐसे में दिवाली के दिन इन चीजों का भी दान नहीं करना चाहिए।

टूटी हुई चीजें

टूटी हुई चीजें असफलता और दुर्भाग्य को आकर्षित करती हैं। ऐसे में दिवाली के दिन टूटी और चटकी हुई चीजों का भी दान न करना चाहिए।

Diwali 2024 Muhurat: दुकान-ऑफिस, घर और फैक्ट्री में कब करें लक्ष्मी पूजा? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Oct 30, 2024 4:23 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।