Get App

Diwali Chhath Special Train: प्लेटफॉर्म पर खड़ी हो गईं दिवाली-छठ की 250 स्पेशल ट्रेनें, फौरन बुक करें टिकट

Festival Special Train: दिवाली और छठ पूजा पर सभी लोग अपने घरों को जाना चाहते हैं। ऐसे में बसों और ट्रेनों में काफी ज्यादा भीड़ हो जाती है। कई महीने पहले से ट्रेनों में टिकट नहीं मिलता है। अब रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। जानिए किस रूट पर कितनी ट्रेनें चल रही हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 30, 2024 पर 9:45 AM
Diwali Chhath Special Train: प्लेटफॉर्म पर खड़ी हो गईं दिवाली-छठ की 250 स्पेशल ट्रेनें, फौरन बुक करें टिकट
Festival Special Train: इंडियन रेलवे ने गोरखपुर, छपरा, मऊ, बलिया लखनऊ समेत कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू की है।

अगर आपको दिवाली और छठ पर घर जाना है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इंडियन रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की संख्या और बढ़ा दी है। इन ट्रेनों में रिजर्वेशन शुरू हो चुका है। रेलवे ने जयनगर, पुणे, मुंबई, सूरत, पटना, सिकंदराबाद, भागलपुर से ट्रेनें चलने का फैसला किया है। दीपावली और छठ पूजा पर बड़ी संख्या में लोग अपने घर जाते हैं। इसको देखते हुए यह फैसला रेलवे ने लिया है। कुल मिलाकर 250 स्पेशल ट्रेनें चालू की गई हैं। इससे पहले रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की एक लिस्ट जारी की थी। रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों की यह दूसरी लिस्ट है।

भारतीय रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, ये विशेष रेलगाड़ियां नियमित चलाई जाएगी। इनमें त्योहारी भीड़ और यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए कई अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं। वहीं पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने कहा कि इस व्यस्त समय के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए हम 250 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

ये है ट्रेनों की लिस्ट

1 - 07175 सिकंदराबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन: यह ट्रेन सिकंदराबाद से 29 अक्टूबर, 5 और 12 नवंबर को 21:00 बजे से चलेगी। दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 23:15 बजे पहुंचेगी। सुबह 6:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें