देश विदेश में दीवाली को लेकर जोश का माहौल है। रामलला की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनने वाला है। सरयू नदी के तट पर आज 28 लाख दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इसके साथ ही पूरे शहर में करीब 35 लाख दीप जलाने का लक्ष्य तय किया गया है। पिछले बार यहां 21 लाख दीये जलाये गये थे। पहली बार सरयू तट पर 1100 लोग और धर्माचार्य आरती करेंगे जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भी शामिल होंगे।