इन दिनों आम तौर पर लोगों के जुबान पर, चैट बॉक्स पर एक ऐसा शब्द है जो हमेशा छाया रहता है। इस शब्द के बिना तो शायद चैट अधूरा ही रह जाएगा। आखिर आप सोच रहे होंगे कि कौन सा ऐसा शब्द है, तो हम आपको बता रहे हैं। यह कोई कठिन शब्द नहीं बल्कि OK शब्द है। OK दो शब्दों से मिलकर बना है। जब हमें सहमति जतानी होती है तो हम OK बोलकर काम चला लेते हैं। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि ज्यादातर लोग ये नहीं जानते हैं कि OK का फुल फॉर्म क्या है। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर OK का मतलब क्या होता है?
जानिए कब हुई थी OK की शुरुआत
OK एक ग्रीक शब्द है, जिसका फुलफॉर्म है 'Olla Kalla'। इसका अंग्रेजी में मतलब होता है All correct। बता दें कि OK शब्द की उत्पत्ति 183 साल पहले हुई थी। अमेरिकी पत्रकार चार्ल्स गोर्डोन ग्रीन (Charles Gordon Greene) के दफ्तर से इस शब्द के इस्तेमाल की शुरुआत हुई थी। साल 1839 में चार्ल्स गोर्डोन ग्रीन किसी शब्द की जगह प्लेफुल एब्रीविएशंस का इस्तेमाल करते थे। साल 1839 में लेखक जानबूझकर शब्दों को बदल देते थे और प्लेफुल एब्रीविएशंस का इस्तेमाल करते थे। ठीक वैसे ही जैसे आज हम LOLZ, OMG, या NBD बोलते हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में हुआ इस्तेमाल
OK का इस्तेमाल सबसे पहले “Oll Korrect” के एब्रीविएशन के तौर पर किया गया। ये ग्रामर पर एक व्यंगात्मक लेख था और बोस्टन मॉर्निंग पोस्ट में साल 1839 में छपा था। इस ट्रेंड ने बाद में OW जैसे शब्द भी इस्तेमाल में आए। इसका मतलब भी "oll wright" या all right ही होता था। साल 1840 में अमेरिकी राष्ट्रपति Martin Van Buren के री-इलेक्शन कैम्पेन में ओके शब्द का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद यह पूरी दुनिया में आम बोलचाल की भाषा में शामिल हो गया। वहीं न्यूयॉर्क के किंडरहुक में पैदा हुए Van Buren का निकनेम Old Kinderhook" था। उनके समर्थकों ने चुनाव प्रचार के दौरान रैलियों में "OK" का इस्तेमाल किया और पूरे देश में “OK Clubs” बनाए गए। इसके बाद ओके एक डबल मीनिंग वर्ड बन गया। Old Kinderhook भी और All Correct भी।
कहां होता है OK का इस्तेमाल?
Ok का इस्तेमाल कई तरह से वाक्यों में किया जाता है। इसका इस्तेमाल adjective या adverb दोनों के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल किसी भी चीज के लिए सहमति दर्ज करने में ज्यादा होता है और वाक्य के हिसाब से अलग अलग तरीके से इसका इस्तेमाल किया जाता है।