Get App

Dog Free State: देश के इस राज्य में नहीं है एक भी सांप और कुत्ता, इन जानवरों की है भरमार

Dog Free State: आमतौर पर देश के सभी राज्यों में कुत्ते और सांप जरूर पाए जाते हैं। लेकिन देश का एक ऐसा राज्य जहां एक भी कुत्ते और सांप नहीं पाए जाते हैं। अगर कोई कुत्ता लेकर इस राज्य में पहुंचता है तो उसे राज्य से बाहर ही रखना पड़ता है। आइये जानते हैं इस राज्य का नाम और क्या है इसकी खासियत

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 21, 2025 पर 1:23 PM
Dog Free State: देश के इस राज्य में नहीं है एक भी सांप और कुत्ता, इन जानवरों की है भरमार
Dog Free State: लक्षद्वीप में कुत्ता पालने की परंपरा नहीं है। यहां कुत्ते और सांप नहीं मिलते हैं। जबकि केरल में सबसे ज्यादा सांप पाए जाते हैं।

लक्षद्वीप भारत का केंद्र शासित प्रदेश है। देश में कुल 8 केंद्र शासित् प्रदेश हैं। जिनमें दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, पुडुचेरी समेत कई राज्य हैं। इस बीच इन दिनों लक्षद्वीप सुर्खियों में बना हुआ है। कहा जा रहा है कि लक्षद्वीप में एक भी सांप और कुत्ते नहीं पाए जाते हैं। यह एक छोटा और खूबसूरत द्वीपसमूह है। यहां जगह और संसाधन सीमित हैं। ऐसे में इस राज्य में कुत्ते पालने की परंपरा कभी विकसित नहीं हुई है। लक्षद्वीप में सांप भी नहीं पाया जाता है। जबकि केरल में सबसे ज्यादा सांप पाए जाते हैं। केरल को सांपों का घर भी कहा जाता है।

लक्षद्वीप एक केंद्र शासित प्रदेश है। यह 36 छोटे-छोटे आइलैंड से मिलकर बना है। लक्षद्वीप की कुल आबादी करीब 64000 है। कुल 32 वर्ग किलोमीटर में फैले लक्षद्वीप की 96 फीसदी आबादी मुसलमान है। बाकी यहां हिंदू, बौद्ध और दूसरे धर्मों के लोग रहते हैं।

लक्षद्वीप है रेबीज फ्री स्टेट

लक्षद्वीप एक रेबीज फ्री स्टेट है। इस केंद्रशासित प्रदेश में कुत्ते नहीं पाए जाते हैं। इसके अलावा घूमने जाने वाले पर्यटकों को भी कुत्तों को लेकर जाने की इजाजत नहीं है। सरकार ने पालतू और गैर-पालतू सभी तरह के कुत्तों को लक्षद्वीप में लेकर जाने पर रोक लगाई है। हालांकि लक्षद्वीप में बिल्लियां और चूहे बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। यहां पर सभी गलियों और रिसॉर्ट के आस-पास आपको बिल्ली और चूहे नजर आ जाएंगे। यहां के लोगों की धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं के कारण कुत्तों को पालना या रखना आम नहीं है। समुद्र से घिरे होने की वजह से द्वीप पर कुत्तों के लिए अनुकूल वातावरण और भोजन की उपलब्धता बहुत कम रहती है। वहीं ये भी माना जाता है कि कुत्ते गंदगी फैला सकते हैं। इससे बीमारियां फैलती है। लिहाजा यहां के लोग कुत्ता पालने से बचते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें