Air India Crisis: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के एक बुजुर्ग यात्री की व्हीलचेयर की कमी की वजह से मौत हो गई। सोमवार को हवाई अड्डे पर 80 वर्षीय व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया की फ्लाइट से न्यूयॉर्क से आया था। DGCA ने एयरलाइन से एक सप्ताह के भीतर घटना पर रिपोर्ट देने को कहा है। हालांकि एयर इंडिया ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
