Dwarka Expressway inauguration: देश की राजधानी दिल्ली और हरियाणा के गुरुग्राम के बीच सफर अब आसान हो जाएगा। इसकी वजह ये है कि आज यानी सोमवार (11 मार्च, 2024) को प्रधानमंत्री ऐतिहासिक द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड का उद्घाटन करेंगे। माना जा रहा है कि पीएम की इस सौगात के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर दिल्ली-गुरुग्राम के बीच लोग जाम से बच सकेंगे। यहां भीड़ कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके लिए दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। इसमें डायवर्जन, कौन से रास्ते बंद, किन रास्तों का प्रयोग करें, ऐसी तमाम जानकारी दी गई है।
दिल्ली पुलिस ने एडवाइडरी में बताया गया है कि सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक आवाजही को कंट्रोल किया जाएगा। ऐसे में धौलासीर चौक, परिवहन प्राधिकरण कार्यालय के पास, सेक्टर 8/9 क्रॉसिंग, डीजीएस/कार्मेल चौक (सेक्टर-20), सेक्टर-23 पुलिस स्टेशन के पास जानकी चौक, द्वारका मेट्रो स्टेशन और पैसिफिक मॉल कट से गोल्फ कोर्स रोड, पोचनपुर फ्लाईओवर, सेक्टर-23 चौक, भरथल चौक से धौलासीर चौक और छावला रोड पर ट्रैफिक जाम की आशंका जताई गई है। से में इन रास्तों पर जाने से लोगों बचना चाहिए। दिल्ली पुलिस ने लोगों से पब्लिक ट्रासपोर्ट इस्तेमाल करने की अपील की है।
गुरुग्राम पुलिस ने भी जारी की एडवाइजरी
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने भी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के मामले में एडवाइजरी जारी कर दी है। इस सीनियर अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरिक्ष चौक के पास एक रैली को संबोधित करेंगे। जिसके कारण क्षेत्र में यातायात जाम होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि इसलिए यह सलाह दी जाती है कि 11 मार्च को शाम चार बजे तक ‘द्वारका क्लोवर लीफ’ से आईएमटी की ओर जाने वाले लोग अंतरिक्ष चौक मार्ग का उपयोग केवल तभी करें जब यह बेहद जरूरी हो। एडवाइजरी में कहा गया है कि रैली में भीड़ की वजह से अंतरिक्ष चौक रोड कुछ देर के लिए बंद रहेगा। शाम 5 बजे के बाद भारी वाहन द्वारका एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
द्वारका एक्सप्रेसवे की खासियत
द्वारका एक्सप्रेसवे देश का पहला सिंगल पिलर एक्सप्रेसवे है। जिसकी मदद से जाम में फंसने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। एक्सवेसवे के जरिए दिल्ली और गुरुग्राम का सफर सिर्फ 25 मिनट में पूरा किया जा सकेगा, जबकि मानेसर से सिंघु बॉर्डर तक पहुंचने में लगभग 45 मिनट लगेंगे।