Get App

Dwarka Expressway inauguration: पीएम मोदी द्वारका एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, ये सड़कें रहेंगी बंद

Dwarka Expressway inauguration: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इसे देखते हुए, गुरुग्राम यातायात पुलिस ने आम जनता के लिए एक विशेष एडवाइजरी जारी की है। इसमें शाम चार बजे तक द्वारका क्लोवरलीफ से आईएमटी की ओर जाने वाले लोग सोमवार को अत्यावश्यक होने पर ही इस सड़क का प्रयोग करने की सलाह दी गई है

Jitendra Singhअपडेटेड Mar 11, 2024 पर 9:55 AM
Dwarka Expressway inauguration: पीएम मोदी द्वारका एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, ये सड़कें रहेंगी बंद
Dwarka Expressway inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज द्वारका एक्सप्रेसवे के बहुप्रतीक्षित गुरुग्राम सेक्शन का उद्घाटन करेंगे।

Dwarka Expressway inauguration: देश की राजधानी दिल्ली और हरियाणा के गुरुग्राम के बीच सफर अब आसान हो जाएगा। इसकी वजह ये है कि आज यानी सोमवार (11 मार्च, 2024) को प्रधानमंत्री ऐतिहासिक द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड का उद्घाटन करेंगे। माना जा रहा है कि पीएम की इस सौगात के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर दिल्ली-गुरुग्राम के बीच लोग जाम से बच सकेंगे। यहां भीड़ कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके लिए दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। इसमें डायवर्जन, कौन से रास्ते बंद, किन रास्तों का प्रयोग करें, ऐसी तमाम जानकारी दी गई है।

दिल्ली पुलिस ने एडवाइडरी में बताया गया है कि सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक आवाजही को कंट्रोल किया जाएगा। ऐसे में धौलासीर चौक, परिवहन प्राधिकरण कार्यालय के पास, सेक्टर 8/9 क्रॉसिंग, डीजीएस/कार्मेल चौक (सेक्टर-20), सेक्टर-23 पुलिस स्टेशन के पास जानकी चौक, द्वारका मेट्रो स्टेशन और पैसिफिक मॉल कट से गोल्फ कोर्स रोड, पोचनपुर फ्लाईओवर, सेक्टर-23 चौक, भरथल चौक से धौलासीर चौक और छावला रोड पर ट्रैफिक जाम की आशंका जताई गई है। से में इन रास्तों पर जाने से लोगों बचना चाहिए। दिल्ली पुलिस ने लोगों से पब्लिक ट्रासपोर्ट इस्तेमाल करने की अपील की है।

गुरुग्राम पुलिस ने भी जारी की एडवाइजरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें