Get App

Eid-Ul-Adha 2023: बकरीद की छुट्टी नहीं मिलने पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की निंदा, टीचर्स ने बताया 'सांप्रदायिक फैसला'

Eid-Ul-Adha 2023: एक अधिसूचना जारी कर दिल्ली यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया कि 29 जून को 'वर्किंग डे' के रूप में चिह्नित किया गया है, क्योंकि डीयू के शताब्दी समारोह का समापन समारोह 30 जून को निर्धारित है, जहां प्रधानमंत्री मोदी मुख्य अतिथि होंगे। हालांकि, साथ ही दिल्ली यूनिवर्सिटी ने यह भी कहा कि जो कर्मचारी 29 जून को त्योहार मनाना चाहते हैं, वे ऑफिस नहीं आने का विकल्प चुन सकते हैं

Akhileshअपडेटेड Jun 29, 2023 पर 12:11 PM
Eid-Ul-Adha 2023: बकरीद की छुट्टी नहीं मिलने पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की निंदा, टीचर्स ने बताया 'सांप्रदायिक फैसला'
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 29 जून को 'वर्किंग डे' घोषित किया है क्योंकि डीयू के शताब्दी समारोह का समापन कार्यक्रम 30 जून को होना है

Eid-Ul-Adha 2023: देशभर में आज यानी 29 जून को बकरीद (ईद-उल-अजहा) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। लेकिन दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) ने 29 जून को 'वर्किंग डे' घोषित किया है क्योंकि डीयू के शताब्दी समारोह का समापन कार्यक्रम 30 जून को होना है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि हैं। डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के इस फैसले की आलोचना की है। फ्रंट ने इस कदम को 'बेहद सांप्रदायिक' बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है।

दरअसल, एक अधिसूचना जारी कर दिल्ली यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया कि 29 जून को 'वर्किंग डे' के रूप में चिह्नित किया गया है, क्योंकि डीयू के शताब्दी समारोह का समापन समारोह 30 जून को निर्धारित है, जहां प्रधानमंत्री मोदी मुख्य अतिथि होंगे। हालांकि, साथ ही दिल्ली यूनिवर्सिटी ने यह भी कहा कि जो कर्मचारी 29 जून को त्योहार मनाना चाहते हैं, वे ऑफिस नहीं आने का विकल्प चुन सकते हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट की सचिव आभा देव हबीब ने कहा कि हमने अभी यह अधिसूचना देखी है और यह बहुत सांप्रदायिक लगती है। इसका दृष्टिकोण स्वीकार्य नहीं है। इसलिए हमने एक बयान जारी कर कहा है कि इसे वापस लिया जाना चाहिए। एक बयान में डेमोक्रेटिक फेडरेशन ऑफ टीचर्स ने यह भी कहा कि 29 जून को ईद-उल-जुहा मनाने के लिए एक अनिवार्य छुट्टी है। इसे भारत के राजपत्र में अधिसूचित किया गया है।

DU का जवाब

सब समाचार

+ और भी पढ़ें