कुछ दिनों पहले ट्विटर (Twitter) ने सभी अकाउंट्स से लीगेसी ब्लू टिक (legacy blue tick) हटा दिया था। लेकिन अब इस मामले में ट्विटर के मालिक अरबपति एलॉन मस्क (Elon Musk) ने यू-टर्न ले लिया है। दरअसल, खबर है कि जिन ट्विटर यूजर्स के 1 मिलियन यानी 10 लाख या उससे अधिक फॉलोअर्स हैं उन्हें ब्लू टिक एक बार फिर वापस कर दिया गया है। Rolling Stone की एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर ने कथित तौर पर एक मिलियन से अधिक अकाउंट वाले यूजर्स का ब्लू टिक बहाल कर दिया है। बता दें कि ट्विटर की नई पॉलिसी के मुताबिक, ब्लू टिक पाने के लिए अब यूजर्स को भुगतान करना पड़ेगा।
