Get App

Elon Musk की दौलत 200 अरब डॉलर से हुई कम, एक दिन में 13.3 डॉलर वेल्थ घटने से लगा झटका

Elon Musk की वैल्थ बीते साल 4 नवंबर को 340.4 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गई थी, जब टेस्ला के शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 24, 2022 पर 9:44 AM
Elon Musk की दौलत 200 अरब डॉलर से हुई कम, एक दिन में 13.3 डॉलर वेल्थ घटने से लगा झटका
दुनिया भर के शेयर बाजारों में कमजोरी के बीच इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला इंक (Tesla Inc) के शेयर लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ सितंबर के बाद के अपने निचले स्तर पर पहुंच गए

Elon Musk : दुनिया के किसी भी शख्स के पास 200 अरब डॉलर से ज्यादा दौलत नहीं है, कम से कम फिलहाल तो ऐसा ही है। इस सप्ताह तक 200 अरब डॉलर से ज्यादा दौलत वाले क्लब के अकेले सदस्य अरबपति एलॉन मस्क (Elon Musk) की वेल्थ बुधवार को 13.3 अरब डॉलर घटकर 198.6 अरब डॉलर रह गई। दरअसल, दुनिया भर के शेयर बाजारों में गिरावट के बीच इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला इंक (Tesla Inc) के शेयर लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ सितंबर के बाद के अपने निचले स्तर पर पहुंच गए।

इस साल मस्क की दौलत 71.7 अरब डॉलर हुई कम

ब्लूमबर्ग बिलेनायर इंडेक्स के मुताबिक, टेस्ला के 50 वर्षीय सीईओ दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं। इस साल अभी तक मस्क की दौलत 71.7 अरब डॉलर घट चुकी है, जो उनके बाद के दुनिया के तीन अरबपतियों को हुए कुल नुकसान से भी ज्यादा है। दरअसल यूक्रेन को लेकर जारी जिओपॉलिटिकल टेंशन (geopolitical tensions) और केंद्रीय बैंकों के सख्त रुख के चलते बाजारों में गिरावट की वजह से अमीरों की दौलत लगातार घट रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें