Get App

Elvish Yadav सांप जहर मामला, मां की वीडियो आई सामने, हुईं इमोशनल

Elvish Yadav Mother: एल्विश की मां की एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है। वीडियो में वो काफी उदास हैं और रो रही हैं। यूट्यूबर के दोस्त उन्हें हौसला देते नजर आ रहे हैं। दरअसल एल्विश यादव को रेव पार्टीज में सांप और उनका जहर मुहैया करवाने के इल्जाम में न्यायिक हिरास्त में भेजा गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 19, 2024 पर 3:06 PM
Elvish Yadav सांप जहर मामला, मां की वीडियो आई सामने, हुईं इमोशनल
Elvish Yadav की मां अपने बेटे की गिरफ्तारी से बेहद दुखी हैं

Elvish Yadav Mother: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर (Bigg Boss OTT 2 Winner) एल्विश यादव रेव पार्टीज ऑर्गेनाइज करवाने और सांपों के जहर को मुहैया करवाने के मामले में न्यायिक हिरास्त (Elvish Yadav Judicial Custody) में हैं। सोर्स के मुताबिक उन्होंने इस बात को कुबूल भी किया। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी मां (Elvish Yadav Mother) की एक वीडियो सामने आई है। वीडियो में वो बेहद इमोशनल हैं और बिलख-बिलख कर रो रही हैं। The Khabri ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ये वीडियो शेयर की है। एल्विश (Elvish Yadav Friends) के दोस्त उसकी मां का हौंसला बढ़ाने गए थे।

Elvish Yadav की मां की रोते हुए वीडियो वायरल

वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया कि एक मां का दर्द, मां और बेटे का ये रिश्ता सराहनीय है। एल्विश अपनी मां के बेहद करीब हैं। उनकी मां काफी बुरे दौर से गुजर रही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही वो अपने बेटे से दोबारा मिल पाएं। दुआ है कि वो भविष्य में इस तरह की कॉन्ट्रोवर्सीज से दूर रहें।

एल्विश यादव से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें