Get App

बिग बॉस विजेता एल्विश यादव पर लगा रेव पार्टी और जहरीले सांपों की तस्करी का आरोप, FIR दर्ज

Elvish Yadav: फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है। जिनको गिरफ्तार किया गया है, उनके नाम राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ हैं। जांच में गिरफ्तार किए गए लोगों ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव का नाम लिया है। सूत्रों ने CNN न्यूज 18 से पुष्टि की है कि आरोपियों ने कहा है कि वे एल्विश यादव की पार्टियों में सांप और जहर सप्लाई करते थे

Akhileshअपडेटेड Nov 03, 2023 पर 2:11 PM
बिग बॉस विजेता एल्विश यादव पर लगा रेव पार्टी और जहरीले सांपों की तस्करी का आरोप, FIR दर्ज
आरोप है कि एल्विश यादव नोएडा में रेव पार्टी किया करते थे

बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव (Elvish Yadav) नोएडा में छापेमारी के बाद मुश्किल में फंस गए हैं। रेव पार्टियों में सांप का जहर उपलब्ध कराने के आरोप में यूट्यूबर एल्विश यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ नोएडा सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि रेव पार्टियों में एल्विश यादव जहर सप्लाई करने के लिए वे मोटी रकम वसूलते थे। नोएडा पुलिस ने बताया कि छापेमारी में 9 सांपों को भी बचाया गया है। आरोप है कि एल्विश यादव नोएडा में रेव पार्टी किया करते थे।

पुलिस ने पीएफए की शिकायत पर एल्विस की रेव पार्टी करने वाली जगह पर छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे 9 जहरीले सांप बरामद किए हैं। पता चला है कि एल्विश यादव की इस रेव पार्टी में जहरीले सांपों को लाया जाता था। साथ ही विदेशी लड़कियां भी इस पार्टी में शामिल होती थी।

इस मामले में पीएफए की तरफ से दी गई शिकायत के आधार पर एल्विस यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और एल्विस की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। जानकारी के मुताबिक इस पार्टी में प्रतिबंधित सांपों और विदेशी लड़कियों को लाया जाता था। फिलहाल एल्विश यादव अभी मामले में है फरार है।

सेक्टर-49 का है मामला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें