Get App

एंप्लॉयी ने मां की मौत पर मांगी लीव, तो कंपनी ने कर दिया फायर

Employee fired: Reddit पर आदमी ने बताया कि उसकी कंपनी ने उसे लीव के दिन बढ़ाने के लिए फायर कर दिया। उसने अपनी मां की मौत पर तीन दिन की लीव ली थी और इसे आगे एक्सटेंड करना चाहता था लेकिन कंपनी ने बिना किसी कारण के उसे निकाल दिया। मेल पर ही उसे फाइनल चेक सौंपने की भी खबर दे दी। हालांकि सोशल मीडिया पर अब कंपनी को काफी हेट कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 31, 2023 पर 12:58 PM
एंप्लॉयी ने मां की मौत पर मांगी लीव, तो कंपनी ने कर दिया फायर
Koroseal को ये कदम उठाना काफी महंगा पड़ा।

Employee fired: एक अमेरिकी कंपनी ने लोगों के लगातार आ रहे हेट कमेंट्स के बाद अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल को लॉक कर दिया। दरअसल कंपनी ने अपने एक एंप्लॉयी को मां की मौत पर छुट्टी मांगने पर फायर किया था। सोशल मीडिया पर इस अनजान एंप्लॉयी की Koroseal ने लीव बढ़ाने की जगह उसे जॉब से बाहर करना ज्यादा सही समझा। ये घटना तब लाइमलाइट में आई जब एंप्लॉयी ने Reddit पर लिखा।

मां की मौत पर शोक व्यक्त करने तक का नहीं मिला वक्त

आदमी ने Reddit पर लिखा कि Koroseal नाम की वॉलकवर बनाने वाली कंपनी ने उसे फायर कर दिया। उसने बस अपने लौटने की तारीख को आगे बढ़ाने के लिए कहा था। Koroseal कंपनी के पूर्व एंप्लॉयी ने कहा कि उसे उसकी मां की मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए तीन दिन की पेड लीव दी गई थी। आदमी ने बताया कि इन तीन दिनों में मैंने फ्लोरिडा के लिए उड़ान भरी अपनी मां को दफनाया और वापिस शहर आया। ईमानदारी से कहूं तो मुझे ना ही आराम मिला ना ही दो पल चैन से रोने का समय।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें