फ्लाइट के अंदर होने वाली अजीब घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पिछले काफी लंबे वक्त से फ्लाइट के अंदर कुछ ऐसी घटनाएं हो रही हैं जो कि सामाचार की सुर्खियों में अपनी जगह बना रही हैं। अब इसी तरह की एक और घटना सामने आई है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक बेंगलुरु पुलिस ने आंध्र प्रदेश के एक 29 वर्षीय डेटा इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। डेटा इंजीनियर को एक इंटरनेशन फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। डिटेल के अनुसार, यह घटना 15 जुलाई को पेरिस बेंगलुरु फ्लाइट में हुई और बेंगलुरु में उतरने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।