Credit Cards

यूरोप में छुट्टियां बिताने की 7 सबसे सस्ती जगहें, लाखों खर्च किए बिना भी घूम सकते हैं ये शहर

Europe Travel on a budget: शेंगेन क्षेत्र के भीतर आठ ऐसे देश हैं, जो यूरो का इस्तेमाल नहीं करते। इन देशों को ध्यान में रखकर अगर यूरोप की ट्रिप बनाई जाए, तो वास्तव में आप कम बजट में ज्यादा आनंद ले सकते हैं। हम यहां आपको 7 ऐसे ही यूरोपीय शहरों के बारे में बता रहे हैं, जहां आपको बजट में यात्रा करने के लिए प्लान बनाना चाहिए। शुरुआत उन देशों से करते हैं, जो यूरो का इस्तेमाल नहीं करते हैं।

अपडेटेड Aug 19, 2023 पर 4:38 PM
Story continues below Advertisement
प्राग शहर अपने कल्चर, फूड और बीयर के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है

Europe Travel on a Budget: यूरोप घूमने का प्लान बनाते समय अक्सर लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसमें किफायती दरों पर फ्लाइट ढूंढ़ने से लेकर समय पर शेंगेन वीजा हासिल करना तक शामिल है। इसका अलावा एक भारतीय यात्री के दिमाग में हमेशा एक कैलकुलेटर भी चलता रहता है, जो यूरो को हमेशा रूपये में कनवर्ट करता रहता है। इस लेख को लिखते समय 1 यूरो लगभग 90 भारतीय रुपये के बराबर है। इसके मतलब है कि यूरोप के कुछ सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट शहरों में छुट्टियों का आनंद लेने पर काफी खर्च आ सकता है। लेकिन शेंगेन क्षेत्र के भीतर आठ ऐसे देश हैं, जो यूरो का इस्तेमाल नहीं करते। इन देशों को ध्यान में रखकर अगर यूरोप की ट्रिप बनाई जाए, तो वास्तव में आप कम बजट में ज्यादा आनंद ले सकते हैं।

इसके अलावा आप यूरोप में एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर और फेमस टूरिस्ट जगहों के रेस्टोंरेट्स में खाने से परहेज करने जैसे बहुत सारे तरीकों को अपनाकर भी आप अपना यूरोप ट्रिप बजट में प्लान कर सकते हैं और अधिक घूम सकते हैं। हम यहां आपको 7 ऐसे ही यूरोपीय शहरों के बारे में बता रहे हैं, जहां आपको बजट में यात्रा करने के लिए प्लान बनाना चाहिए। शुरुआत उन देशों से करते हैं, जो यूरो का इस्तेमाल नहीं करते हैं।

प्राग, चेक रिपब्लिक

प्राग, यूरोप का ऐतिहासिक शहर है। यह अपनी कल्चर, फूड और अद्भुत बीयर के लिए पूरे दुनिया में मशहूर है। इसके पत्थरों से बने ओल्ड टाउन और विशाल वेन्सेस्लास स्क्वायर को पैदल घूमकर देखना आपको एक शानदार अनुभव दे सकता है। हालांकि यहां पैदल घूमने के लिए आपको एक अच्छे जूते की जरूरत है। "वॉक ऑफ द एपोस्टल्स" को देखें, जो एक खगोलीय घड़ी है और हर घंटे बजती है। 11वीं सदी में बने चार्ल्स ब्रिज को पार करें और यूरोप के सबसे पुराने महल तक पैदल चलें। यह पूरा रास्ता आपको इस शहर का शानदार व्यू देगा।


अगर आपको आर्किटेक्चल का शौक है, यहां आपको सैंकड़ों शानदार इमारतें दिखेंगी। इतिहास प्रेमी यहां यहूदी क्वार्टर देखने जा सकते हैं। यह मशहूर लेखक फ्रांज काफ्का का शहर है, जिनकी कई मूर्तियां आपको देखने को मिलेंगी। मूर्तियों से याद आया, प्राग में आप डेविड सेर्नी की उत्तेजक मूर्तियों को भी देख सकते हैं, जो फ्री हैं। यहां की मुद्रा चेक कोरुना है। 1 चेक कोरुना करीब 4 भारतीय रूपये के बराबर है।

बुडापेस्ट, हंगरी

यह हंगरी की राजधानी है। बुडापेस्ट शहर, डेन्यूब नदी पर बसा है और यह यूरोप के सबसे रोमांटिक जगहों में से एक है। यहां हंगेरियन संसद भवन, बुडा कैसल और फिशरमैन बैस्टन सहित कई घूमने लायक जगहें हैं। बुडापेस्ट, रोमन युग से ही अपने थर्मल स्नान के लिए प्रसिद्ध रहा है। ऐसे में इसे आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। यहां के पूल्स के चारों ओर आपको आर्किटेक्ट का शानदार नजारा भी देखने को मिलेगा। अगर आप बिना पैसा खर्च किए बस आराम करना चाहते हैं, तो मार्गरेट द्वीप या गेलर्ट हिल नाम के जगह पर जाएं और वहां ऊंचाई से बुडापेस्ट की खूबसूरती को देखें। यहां की मुद्रा हंगेरियन फोरिंट है। 100 हंगेरियन फोरिंट करीब 24 भारतीय रूपये के बराबर है।

यह भी पढ़ें- ICICI सिक्योरिटीज का इस सीमेंट स्टॉक पर आया दिल, जानिए क्या है टारगेट प्राइस

क्राको, पोलैंड

यह पौलैंड का सबसे पुराना और सबसे बड़ा शहर है। यहां यूनेस्को की लिस्ट में शामिल कई वर्ल्ड हेरिटेज हैं, और इसे पोलैंड की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है। यहां का विशाल वेवेल कैसल जरूर देखने लायक है। यहां यूरोप का सबसे बड़े मध्ययुगीन, मार्केट स्क्वायर है, जहां आपको जरूर टहलना चाहिए। इस स्क्वायर पर सेंट मैरी बेसिलिका, क्लॉथ हॉल और टाउन हॉल टॉवर जैसी ऐतिहासिक इमारतों भी हैं। कासिमिएर्ज, कभी यहूदी क्वार्टर हुआ करता था लेकिन अब यह जगह इतिहास और आधुनिकता का मिश्रण है। इस डिस्ट्रिक्ट में कई ऐतिहासिक संग्रहालय हैं, जिनमें शिंडलर्स फैक्ट्री भी शामिल है जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पोलैंड की कहानी बताती है। आप सबने इस फैक्ट्री और इसके मालिक पर बनी फिल्म 'शिंडलर्स लिस्ट' तो जरूर देखी होगी। यहां की मुद्रा पोलिश ज्लॉटी है। 1 पोलिश ज्लॉटी करीब 20 भारतीय रूपये के बराबर है।

सोफिया, बुल्गारिया

बुल्गारिया की राजधानी सोफिया का इतिहास 2,000 साल पुराना है। इस शहर पर यूनानियों, रोमन, बैजनटाइन और ऑटोमन साम्राज्यों का शासन रहा है। यह कुछ समय के लिए सोवियत रूस के भी कब्जे में था, जो यहां के 'द लार्गो' जैसे आर्किटेक्चर से साफ पता चलता है। बुल्गारिया की मुद्रा बल्गेरियाई लेव है। यहां पर चीजें बाकी यूरोपीय देशों के मुकाबले सस्ती हैं, फिर चाहे वह पब्लिक ट्रांसपोर्ट हो, या फिर बाहर खाना पीना या रहना हो। यहां के सेंट अलेक्जेंडर नेवस्की कैथेड्रल आपको जरूर जाना चाहिए, जो बाल्कान देशों का सबसे बड़ा कैथेड्रल है। इसके अलावा आपको यहां रोमन-युग के सेर्डिका खंडहर- जिसे मेट्रो की खुदाई के दौरान खोजा गया था, सेंट जॉर्ज रोटुंडा चर्च जिसे रोमन स्नानघर के रूप में बनाया गया था, बान्या बाशी मस्जिद और लेडीज मार्केट जरूर जाना चाहिए, जो ऑटोमन साम्राज्य की झलक दिखाता है। विटोशा बुलेवार्ड, केवल पैदल चलने वालों के लिए एक सड़क है, जिसके दोनों तरफ तमाम रेस्टोरेंट्स और दुकानें है। विंडो-शॉपिंग के लिए यह बेस्ट जगह है।

जुब्लजाना, स्लोवेनिया

स्लोवेनिया यूरोप के सबसे हरे-भरे देशों में से एक है और इसकी राजधानी जुब्लजाना, बजट ट्रैवल के लिए एक अच्छा विकल्प है। राजधानी होने के बावजूद यह एक छोटा शहर है, जिसके अधिकरत जगहों को आप पैदल ही कवर कर सकते हैं। 900 साल से अधिक पुराना जुब्लजाना महल जरूर देखना चाहिए। यह एक पहाड़ी पर स्थित है। यहां जाने के लिए या तो आप पहाड़ी चढ़ सकते हैं या फिर ट्रेन ले सकते हैं जो वहां ले जाते समय धीरे-धीरे आपको शहर का खूबसूरत नजर दिखाएगी। महल के बाद, आप प्रेसेरेन स्क्वायर में इसकी पुरानी इमारतों और चर्चों को देखने में समय बिता सकते हैं या जुब्लजानिका नदी और ट्रिपल ब्रिज के आसपास शांत जीवन का आनंद ले सकते हैं।

रीगा, लातविया

लातविया उन तीन बाल्टिक देशों में से एक है जो, कभी सोवियत रूस का हिस्सा हुआ करते थे। इसकी राजधानी रीगा अपनी मध्ययुगीन वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। इसका पुराना शहर यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल है। गॉथिक, बारोक और पुनर्जागरण काल के यहां आपको कुछ सबसे शानदार आर्किटेक्चल देखने को मिलेंगे। अल्बर्ट स्ट्रीट, एलिजाबेट्स स्ट्रीट और एंटोनिजस स्ट्रीट ऐसी जगहें हैं जहां कुछ सबसे शानदार आर्ट नोव्यू इमारतें हैं। यदि आपका मन पुराने जमाने की चीजों को देखने से भर गया है, तो डौगावा नदी के बाएं किनारे पर कलनसीमा क्वार्टर की ओर जाएं। यह इलाका अपने साप्तहाकि बाजारों, आर्ट एग्जिबिशन, खुले में होने वाले म्यूजिक इवेंट्स और विभिन्न तरह के आयोजनों के लिए फेमस है। खास बात यह है कि इनमें से अधिकांश इवेंट फ्री होते हैं।

सेविला, स्पेन

स्पेन के दक्षिण में स्थित यह शहर, सांस्कृतिक रूप से काफी समृद्ध है। यह अपने प्रभावशाली आर्किटेक्चर, शानदार इतिहास और सस्ते ड्रिंक्स और स्वादिष्ट तपस के लिए जाना जाता है। सेविले के मुफ्त टूरिस्ट डेस्टिनेशन में पुराने शहर और यहूदी क्वार्टर (बैरियो सांता क्रूज) की भूलभुलैया में खो जाना शामिल है। इसके ओल्ड टाउन में यूनेस्को की 2 वर्ल्ड हेरिटेड साइट्स भी शामिल हैं। सेविले कैथेड्रल, दुनिया का सबसे बड़ा गॉथिक कैथेड्रल और रॉयल अलकजार पैलेस, जहां कई आर्किटेक्चल स्टाइल एक साथ हैं। यदि आप गेम ऑफ थ्रोन्स के प्रशंसक हैं, तो आपको बता दें कि रॉयल अल्कजार पैलेस डोर्न को इस सीरीज में हाउस मार्टेल के रूप में दिखाया गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।