Get App

किराने की दुकान में काम करने वाला शख्स बना फर्जी IPS अफसर, कर ली सगाई, फिर ऐसे खुली पोल

Fake IPS Officer: उत्तराखंड के मसूरी में परचून (किराने) की दुकान में काम करने वाले एक शख्स की ऐसी करतूत सामने आई है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। शख्स ने अपने आपको IPS अधिकारी बताया। इसके बाद एक जगह शादी का रिश्ता भी तय हो गया। लेकिन तभी सच्चाई सामने आ गई। इसके बाद शख्स दूल्हा बनने के पहले ही जेल पहुंच गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 04, 2024 पर 2:46 PM
किराने की दुकान में काम करने वाला शख्स बना फर्जी IPS अफसर, कर ली सगाई, फिर ऐसे खुली पोल
Fake IPS Officer: राजस्थान का रहने वाला सुनील कुमार फर्जी आईपीएस अफसर बनकर सगाई कर ली थी।

संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं पास करना कोई साधारण काम नहीं होता है। ये कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती हैं। लेकिन आजकल बहुत से लोग झूठ बोलकर बड़े-बड़े फर्जीवाड़े में कम नहीं हैं। ऐसे ही एक मामला सामने आया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। उत्तराखंड के मसूरी में एक शख्स किराना (परचून) की दुकान में काम करता था। उसने अपने आपको IPS अफसर बताया। इसके बाद शादी तय हो गई। सगाई होने के बाद अचानक फर्जी आईपीएस अफसर की पोल खुल गई। इसके बाद दूल्हा बनने से पहले ही हवालात पहुंच गया।

दरअसल, उसने एक लड़की को इम्प्रेस करने के लिए पहले खुद को राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल बताया। बात नहीं बनी तो फिर कहा कि अलवर में इनकम टैक्स विभाग में अधिकारी है। फिर भी बात नहीं बनी तो कुछ समय बाद दावा किया कि उसका चयन आईपीएस अधिकारी के तौर पर हो गया। पंजाब कैंडर मिला है।

परचून की दुकान में काम करने वाला ऐसे बना फर्जी आईपीएस

राजस्थान का रहने वाला सुनील कुमार उत्तराखंड के मसूरी में किराने की दुकान में काम करता था। उसकी दुकान से कुछ ही दूरी पर IPS ट्रेनिंग सेंटर है। इसके बाद वहां गेट के बाहर की फोटो खींचकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में डालता रहता था। वो अन्य लोगों को ये भी फोटो भेजता था। सुनील कुमार सांखला निवासी हमीरपुर तहसील बानसूर थाना हरसोरा बताया था। इन्हीं तस्वीरों को देखकर लड़की के परिवार वाले मान बैठे कि लड़का आईपीएस अफसर है। इस आधार लड़की के परिवार ने सगाई के लिए हामी भर दी और सगाई भी हो गई। जब उसकी असलियत सामने आई तो लड़की के परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें