झांसी में चोरों का अजब-गजब कारनामा, चुराए ऐसे-ऐसे सामान, सुनकर रुक नहीं पाएगी आपकी भी हंसी!

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के झासी में चोरी का एक अजीब कारनामा सामने आया है। चोरों ने ऐसे-ऐसे सामान चुराए हैं कि आपको जानकर बहुत हंसी आएगी। चोरों की ये पूरी करतूत वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। झांसी के मोठ कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुरा में दो चोरों ने आतंक मचा रखा है

अपडेटेड Nov 03, 2024 पर 8:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
उत्तर प्रदेश के झासी में चोरों काअजीब कारनामा। दिवाली पर घरों के आगे लगे झालर चुरा ले गए चोर।

आप ने अकसर चोरी की बहुत सी अजीबो गरीब खबरें सुनी होंगी। दुनिया भर में ऐसी-ऐसी चोरियां होती हैं, जो कई बार हैरान कर देती हैं, तो कुछ हंसी का पात्र भी बन जाती हैं और हम सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर चोरों ने ऐसा क्यों ही किया। आज हम आपको एक ऐसी ही चोरी की खबर से राबता करवाते हैं। ये पूरा मामला झांसी के मोठ कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुरा से सामने आया है, जहां चोर घर के बाहर लगी झालर और मूंगफली तक चुरा कर ले गए।

दिवाली पर घरों के आगे लगी झालर चुरा ले गए चोर

जानकारी के मुताबिक, झांसी के मोठ कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुरा में दो चोरों ने आतंक मचा रखा है। दरअसल गांव में दो चोरों ने ऐसी धमा चौकड़ी मचाई कि पूरे गांव में हड़कंप मच गया। करीब एक दर्जन से ज्यादा घरों के बाहर दीपावली उत्सव पर लगी रंग बिरंगी लाइटों की झालर समेत करीब 20 हजार रुपए कैश पर चोरों ने अपना हाथ साफ कर दिया है।


मूंगफली का बोरा तक चुरा ले गए चोर

गोपालपुरा के रहन वाले नरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने गाड़ी खरीदने के लिए लगभग 20 हजार रुपए रखे थे, जिसकी चोरी हो गई। यही नहीं उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली में रखी मूंगफली का एक बोरा भी चोर उठा कर ले गए।

CCTV में कैद हुई चोरी की पूरी वारदात

चारों की यह करतूत वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि गांव के लोगों ने चोर को पकड़ भी लिया था। पकड़े गए एक चोर ने सबके सामने कान पकड़ कर माफी भी मांगी।

वहीं इस मामले में पीड़ितों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। CO मोंठ हरिमोहन सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं बाकी के आरोपियों की तलाश जारी है।

Delhi: टोपी को लेकर हुई बहस, लड़के को नाबालिगों ने मारी गोली, आरोपी को उसकी मां ने ही दी थी बंदूक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।